त्रिपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धलाई के अंबासा पहुंचे है जहां वे विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित हैं।

आज कांग्रेस के दफ्तर से सीपीएम का झंडा निकलता है और सीपीएम के दफ्तर से कांग्रेस का झंडा निकलता है। आज ऐसे भी नेता हैं जो इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं लेकिन इन्होंने अपने शासनकाल में कितना खून बहाया है वो 35 साल में हमने देखा है: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा

पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है: