नयी दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।.रेड्डी ने इससे पहले 2014 में आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना बनाने के संयुक्त प्रगतिशील (संप्रग) की तत्कालीन सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जय समैक्य आंध्र पार्टी बनाई थी, लेकिन 2018 में कांग्रेस में लौट आए थे।