यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह अतिविशिष्ट है। पारिवारिक और व्यावसायिक घटनाक्रम कुछ चिंता कारक हो सकते हैं। सप्ताहारंभ में लगेगा जैसे आप सब कुछ सम्हाल लेंगे परंतु परिस्थिति आसान नहीं होगी, कुछ बाहरी सलाह और मदद लेनी पड़ सकती है। इन दिनों आपको ईश्वर सुमिरन की अधिक आवश्यकता रहेगी। कोई सम्पत्ति विवाद परेशान कर सकता है। किसी तरह की कानूनी बाधा भी उत्पन्न हो सकती है। आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन माता या जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। दैनिक आय में कुछ फायदा अवश्य होगा लेकिन मन में असंतोष रहेगा कि जितना आप कर सकते थे, उतना नहीं कर पाएं। राशि से चौथे नीच राशि में मंगल शांति बनाए रखने को बाध्य करेंगे। अपनी जिद्द या महत्वाकांक्षा को नियंत्रित करना होगा, क्योंकि कलह के कई कारण यत्र-तत्र एक साथ उत्पन्न हो सकते हैं, आप इनसे दूर रहें या  इन्हें टाल देवें तो ही अच्छा रहेगा। मित्रों से सहारा मिल सकता है। भूमि संबंधी काम में अड़चन आ सकती है। व्यवसाय में कोई यांत्रिक बाधा आ सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी कार्य प्रणाली और चरित्र पर प्रश्न चिह्न आ सकते हैं।

वृषभ - यह सप्ताह कुछ थकानपूर्ण और खर्चीला है। दौड़-भाग अधिक रहेगी परंतु परिणाम तुलनात्मक रूप से कम रहेंगे। इन दिनों भाग्येश शनि वक्री हैं और नीच राशि के मंगल से दृष्ट हैं, यात्राओं से दूर रहें तो ठीक रहेगा, अन्यथा कोई नुकसान हो सकता है। राशि स्वामी शुक मित्र राशि में हैं, कहीं से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। साझेदारी के काम में कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय की गति बनी रहेगी लेकिन लोगों से संबंध निभाने में कुछ चुनौतियाँ आएंगी। इन दिनों प्राप्त हो रहे व्यावसायिक अवसरों को गम्भीरता से लेना होगा। उचित योजना के अभाव में हानि हो सकती है। किसी शत्रु विवाद का समाधान हो सकता है। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में विजयी होने के लिए थोड़ा अधिक श्रम करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में कोई बाधा आ सकती है अथवा वे आपकी किसी योजना का विरोध कर सकते हैं। कोई आर्थिक प्रबंध में लगे हैं तो अभी धैर्य रखें। इन दिनों ध्यान रखें कि कोई सरकारी त्रुटि न हो। यदि नौकरी कर रहे हैं तो असहयोग देखने को मिलेगा। वरीष्ठ लोगों की तटस्थता देखने को मिलेगी।

मिथुन  - यह सप्ताह उच्च स्तरीय बुद्धि व विवेक कौशल को प्रयोग में लेकर काम करने वाला है। आपके राशि स्वामी बुध वक्री हैं और राशि से बारहवें हैं। नीति-विरुद्ध कोई काम न करें, कोई व्यावसायिक संबंध में खटास सम्भावित है। किसी भी तरह की आशंका को मन में न रखें अपितु उचित मार्ग का अनुसरण करें। लेन-देन के मामले में पूरी पारदर्शिता रखें। कोई नया व्यावसायिक अवसर कठिन सिद्ध होगा, ऊंच-नीच देखने को मिलेगी लेकिन कार्य होने की सम्भावना अधिक है, सो प्रयास अधिक करने होंगे। व्यावसायिक निर्णय लेेने में संदेह को हावि न होने दें। कोई तात्कालिक व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा नरम सा रहेगा। संतान को लेकर कोई चिंता उत्पन्न हो सकती है। आपके मान और प्रतिष्ठा पर कुछ आंच आ सकती है, यदि विवेक और वाक्-कौशल को प्रयोग में लिया तो कुछ रक्षा हो जाएगी। राशि से दूसरे नीच राशि के मंगल वाणी पर नियंत्रण को प्रेरित करेंगे। किसी संबंध को बिगाडऩे की बजाए सम्हाल लेना ठीक होगा। कोई अप्रिय हानिकारक समाचार प्राप्त हो सकता है। उदर विकार परेशान कर सकते हैं। शरीर में कुछ दर्द अनुभव करेंगे। नौकरी करते हैं तो बोलने या राय देने से पूर्व सोच-विचार अवश्य करें, अन्यथा आपकी राय आप पर ही भारी रहेगी।

कर्क - इस सप्ताह कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। घरेलू वातावरण आपके खिलाफ हो सकता है, आप पर कुछ आक्षेप आ सकते हें। जीवनसाथी को लेकर कोई चिंता हो सकती है। ससुराल में कोई अप्रिय घटनाक्रम हो सकता है। व्यापार में आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सम्भावित है लेकिन कोई चोट-खरोंच की आशंका है, सावधानी रखनी होगी। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी, यदि लापरवाही रखी तो बाधा बड़ी हो सकती है। इन दिनों अहंकार या संकोच से दूर रहकर रूठों को मनाकर जोड़-तोड़ की नीति से अपना काम निकालना ही आपके लिए उचित है। आय की तुलना में खर्चा कुछ विशेष होगा परंतु ध्यान रहे आर्थिक कारण से व्यापार प्रभावित न हो, वरना बाहर से अभी कोई मदद नहीं मिलेगी। व्यापारिक गति-विधियों में सरकारी आपत्ति आ सकती है। स्वयं की सामथ्र्य बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे और कुछ सामथ्र्यवान लोगों से सम्पर्क बढ़ाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो लाभ और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हेतु कोई विशेष प्रक्रिया अपनानी होगी, अधिक श्रम करना होगा।

सिंह - यह सप्ताह योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त है। शत्रुकृत कुछ बाधाएं हो सकती हैं परंतु उनका समाधान कर सकेंगे। व्यावसायकि यात्रा मे कुछ असुविधा देखने को मिल सकती है। कर्ज के मामलों में, लेन-देन में कुछ कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। कहीं कुछ कहा-सुनी भी सम्भावित है। व्यावसायिक कार्यों में कागजी रूप से कानूनी पक्ष की जांच कर लें या करवा लेंं, अन्यथा कोई विपरित कार्यवाही देखने को मिल सकती है। व्यापार में वितरण का कुछ दबाव हो सकता है। कार्य-प्रणाली में  समय सीमा का ध्यान रखें। व्यर्थ के घटनाक्रमों या पराई समस्याओं में उलझने का यह समय उचित नहीं। बाधाओं के चलते आय वृद्धि में सफलता मिलेगी। कोई यांत्रिक नुकसान सम्भावित है। समूह में कार्य करते हैं तो कर्मचारियों से तालमेल में कुछ असुविधा हो सकती है। कोई प्रलोभन या सांत्वना देनी होगी। राशि स्वामी सूर्य अब राहु के प्रभाव से बाहर आ रहे हैं, व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान की राह दिखने लगेगी। वाद-विवाद में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लेन-देन के मामले में चातुर्य और वाक्-कौशल का प्रयोग अनिवार्य है। यदि नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों की मानसिकता का सम्मान करते हुए कार्य-प्रणाली रखना हितकर होगा।

कन्या - यह सप्ताह संघर्ष और परिश्रम से परिपूर्ण है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, परिश्रम अधिक होगा, साथ ही स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा कार्यों को प्रभावित कर सकती है। संतान को लेकर कोई बड़ी चिंता सम्भावित है। निर्धारित आय में कोई अचानक अवरोध उत्पन्न हो सकता है और कुछ कटौती की सम्भावना भी है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का काम करते हैं तो कहीं उलझने की सम्भावना है।  व्यापार में बचत या संचित धन का प्रयोग करना पड़ सकता  है।  राशि स्वामी बुध अभी वक्री हैं और अस्त भी हैं। यह वहम न रखें कि सब कुछ आपकी इच्छा के अनुरूप होगा, इसलिए जो काम जैसे भी हो उसे पूरा करने में विश्वास रखें। साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं परंतु कोई बड़ा निर्णय लेने का उचित समय नहीं। अपना पक्ष मजबूत होने की प्रतीक्षा करें। यदि नौकरी करते हैं तो अपनी गुप्त कला-कुशलता को प्रकट कर या प्रयोग में लेकर माहौल अपने पक्ष में कर सकते हैं।

तुला - यह सप्ताह आपकी योग्यता व धैर्य के परीक्षण का है। कोई भी काम साधारण प्रक्रिया या माध्यम से नहीं हो पाएंगा, कुछ विशेष प्रयास अवश्य करने होंगे। कुछ बड़े सम्पर्कों का लाभ भी लेना होगा। लोगों से काम करवाना या कर्मचारियों में सामंजस्य बनाए रखने हेतु उच्चतम मध्यस्थता निभानी होगी। कर्ज के विषय में चल रही उलझन दूर होगी। स्वयं को कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है या शल्यक्रिया की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वविवेक से कार्य करेंगे तो हानि कम होगी, पराई या बिना मांगी सलाह से दूर रहें। पारिवारिक किसी आक्षेप का सामना करना पड़ सकता है। कोई कलहकारक परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। यंत्रों व मशीनरी पर कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई कहासुनी हो सकती है। पिता या किसी वरीष्ठ से कोई वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। राशि से केन्द्र में शनि-मंगल का परस्पर दृष्टिपात इस सप्ताह को कुछ घटनाक्रम बना रहा है और इनसे आप सीधे प्रभावित होंगे। यदि नौकरी करते हैं तो कोई आक्षेप सम्भावित है।

वृश्चिक - इस सप्ताह शांतिपूर्वक अपने कार्यों में संलग्न रहना होगा। किसी चलती समस्या को गले लगाना उचित नहीं। अनावश्यक कोई जोखिम न लें। यदि थोड़ी हानि सहकर भी विवाद से बच सकें तो यही प्रयास करें। इस सप्ताह चंद्रमा आपके लिए शुभ नहीं, शेयर-सट्टे से दूर रहें। किसी को उधार देने से बचें लेकिन उधार चुकाने में समझदारी रखें वरना किसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके राशि स्वामी नीच राशि में चल रहे हैं। आपके लिए विश्वासपात्र साथी मिलना कठिन है। मानसिक विचारों को यत्र-तत्र-प्रकट न करें, आपका उपहास हो सकता है। कमजोरी को छिपा कर कार्य-कौशल पर अधिक ध्यान रखें। कमजोरी में मौन ही आभूषण होता है, इसका ध्यान रखें। किसी यात्रा में कोई कष्ट सम्भावित है। कहीं से कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है या कोई सौदा विफल हो सकता है। भाई-बंधु विवाद कोई हो सकता है। इन दिनों शांतिदायक पूजा-पाठ अधिक करें। यदि नौकरी करते हैं तो व्यर्थ की आशंकाओं से कार्य प्रणाली प्रभावित न होने दें अन्यथा कोई अपमान हो सकता है।

धनु - इस सप्ताह अचानक से परिस्थितियों में परिवर्तन होगा। कोई बना-बनाया काम बिगडऩे लगेगा और कलह की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। कुछ नया सीखकर अपनी योग्यता में वृद्धि करेंगे। संतान के पक्ष में निर्णय सहज नहीं हो सकेगा। कुछ अतिरिक्त प्रयास और प्रबंध करने होंगे। राशि पर शुक्र की पूर्ण दृष्टि है और शुक्र पर गुरु की पूर्ण दृष्टि है। अपनी जीवन पद्धति को श्रेष्ठ करने की कोशिश करेंगे। आय का कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। साझेदारी का बड़ा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। वाहन को कोई चोट लग सकती है। शत्रु द्वारा प्रेरित कोई आपकी पद-प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा सकता है। यह समय उच्च स्तरीय सलाह लेकर निर्णय करने का है। अकारण ही कोई आपकी बातों से नाराज हो जाएगा और काम बिगाडऩे की कोशिश करेगा। बड़े भाई से कोई वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में जीवनसाथी की सलाह हितकारी रहेगी। नया निवेश करने का उचित समय नहीं। नौकरीपेशा हैं तो प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।

मकर- यह सप्ताह आपको विश्वासपात्र लोगों की अधिक आवश्यकता रहेगी। मन-मर्जी से अथवा अपनी जिद्द पूरी करने में कोई हानिकारक निर्णय न करें। साझेदारी में परिवर्तन दिख रहा है। यह बड़ा निर्णय लेने की परिस्थिति और समय दोनों है। संतान के व्यवहार से असंतोष उत्पन्न हो सकता है। परिवार में आपके व्यवहार या किसी आदत के खिलाफ माहौल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ संशोधन करेंगे और कर्मचारियों की भी जिम्मेदारियाँ परिवर्तित करेंगे। कर्ज के लेन-देन का दबाव महसूस करेंगे और अतिरिक्त धन का प्रबंध करना पड़ेगा। कोई नया कर्ज मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई बाधा आ सकती है और उनकी जांच भी करानी पड़ सकती है। सप्ताह मध्य में कोई छल-प्रपंच देखने को मिल सकता है, नुकसान नहीं होगा लेकिन कष्ट व पीड़ा अनुभव होगी। नौकरी करते हैं तो विरोध कुछ अधिक देखने को मिलेगा।

कुंभ- इस सप्ताह पुराने साथियों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा। कार्य निष्पादन हेतु नए लोग तलाशने होंगे। किसी सम्पत्ति पर विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको कोई मध्यस्थ मार्ग अपनाना होगा। किसी विषय पर सरकारी आपत्ति आ सकती है। शत्रु विवादों का निपटारा हो सकता है। सप्ताह अंत में अचानक से कोई लाभ होगा और आपकी चिंता कम हो जाएगी। सप्ताह मध्य कुछ कठिन है। कार्य-व्यवसाय संबंधी निर्णय लेने में तकलीफ महसूस होगी। मित्रों से सहयोग और मदद की अपेक्षा पूर्ण हो सकती है। राशि से छठे नीच के मंगल प्रतिस्पद्र्धा में सफलता देंगे। यात्रा हानिकारक रहेगी। किसी नुकसान की भरपाई मजबूरीवश करनी ही पड़ेगी। कोई प्रेम संबंध अपयश कारक सिद्ध हो सकता है। बुजुर्ग और समझदार लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। घरेलू विवाद का अभी कोई हल नहीं मिकलेगा। इस तरफ से स्वयं को दूर रखें तो उचित होगा। स्वयं पर अधिक विश्वास घातक हो सकता है, इसका ध्यान रखें। नौकरी करते हैं तो देश, काल, परिस्थति के अनुरूप आचरण करें तो बेहतर है।

मीन - यह सप्ताह मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य प्रणाली रखनी होगी। जरा सी चूक बदनामी और विवाद का कारण हो सकती है। सप्ताहारम्भ में धन प्राप्ति की प्रबल सम्भावना है। सप्ताहमध्य व्यक्तिगत कारणों से उलझाने वाला है। किसी के द्वारा विश्वासघात या धोखा भी मिल सकता है। सप्ताहांत कुछ खर्चीला है। किसी धार्मिक कार्य में खर्चा करेंगे। कोई वस्त्र, आभूषण भी खरीद सकते हैं। राशि से पांचवे चल रहे नीच के मंगल संतान के लिए कष्टदायक है, उनको कोई शारीरिक पीड़ा या कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष का कोई विवाद भी सुलझाना पड़ सकता है। भाग्यवश आय के नूतन अवसर आएंगे लेकिन सामथ्र्य के बाहर कोई निर्णय न करें। कार्य-व्यवसाय में सुविधा और संसाधन पर खर्चा कर सकते हैं। असावधानीवश कोई चोट या पीड़ा आपको हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य-कुशलता और चालाकी प्रयोग में लेनी होगी।