यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह अति घटनाप्रधान है। जमीन जायदाद के किसी मामले में कोई विवाद उत्पन्न होगा परंतु कार्य सम्पन्न होने की सम्भावना है। पारिवारिक माहौल में परिवर्तन होगा। चल रहे विवादों में नई दिशा मिलेगी और शांति आने लगेगी। राशि स्वामी मंगल नीच राशि में होकर भी अब मित्र नवांश में हैं और सप्ताह मध्य में चंद्रमा के साथ युति में रहेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। जो प्रियजन रुठ गए हैं उनको मनाने में सफलता मिलेगी। काम-धंधों में गति आएगी। बाहर से व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। संसाधनों की वृद्धि का समय चल रहा है। कुछ नए संयत्रों की खरीद का विचार क्रियान्वित हो सकता है। राशि से दशम शनि वक्री होकर शक्तिशाली हैं। अपने मन-माफिक काम लोगों से कराने में बाधा आएगी, यदि स्वयं परिश्रम किए तो बात सध जाएगी। संतान की तरफ से कोई अनुकूल समाचार प्राप्त होगा। वे कुछ अच्छा करेंगे। किसी किश्त को चुकाना भारी सा लगेगा क्योंकि आपके खर्चे और निवेश अधिक हैं और आवश्यक भी है, इसलिए कुछ धन प्रबंध बाहर से करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो अनावश्यक कुछ लोग आपको विवाद में उलझाने की कोशिश करेंगे। यदि आप इसमें उलझे तो सब कुछ आपके माथे आ जाएगा।

वृषभ - इस सप्ताह मन की गति को नियंत्रण में रखना होगा। अनावश्यक विचार आपकी ऊर्जा और रिश्ते दोनों के लिए ठीक नहीं। भाई-बहनों से कोई सम्पत्ति संबंधी तर्क-वितर्क हो सकते हैं। किसी मित्र के आचरण से मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह किसी से सहयोग की अधिक अपेक्षा न रखें। सप्ताह अंत में परिवार में कोई शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा लेकिन इसमें आपकी उपेक्षा हो सकती है। राशि में स्थित बुध अब वक्री हैं इसलिए किसी धन के समय पर प्राप्त न होने का कुछ मलाल हो सकता है। सप्ताह के आरम्भ में जो प्राप्ति होगी, वह अपर्याप्त होगी। किसी नए विषय या योजना पर काम करने का उचित समय नहीं, थोड़ी प्रतीक्षा करें, अभी असहयोग सा रहेगा। इस समय कार्य साधन हेतु वाक्-कौशल और चातुर्य आवश्यक है। कहीं झूठ बोलकर भी अपना काम निकालना पड़ सकता है। यदि कहीं नौकरी की तलाश है तो प्रयास की गति बढ़ानी होगी और यदि नौकरी करते हैं तो व्यर्थ की शंकाओं को हावी न होने दें।

मिथुन- यह सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। यदि योजना में जरा सी भी कमी रही तो आर्थिक हानि हो सकती है। अपनी कार्यशैली को सुधारना व लिये गए निर्णय को सम्हालना बड़ी चुनौती हो सकती है। सप्ताह आरम्भ अनुकूल है, आमदनी होगी, आय का नया अवसर प्राप्त होगा, रुका हुआ पैसा आने लगेगा। सूर्य अब आपकी राशि में आ जाएंगे। कार्य-भार बढ़ेगा, आपकी मेहनत और परिश्रम भी बढ़ेगा। इस समय वाणी पर नियंत्रण करके चलें। अनर्गल या अहंवादी वक्तव्य अपयश का कारण बन सकता है। राशि से बारहवें बुध वक्री हैं। जैसे आमदनी होगी वहीं खर्चा भी अब बढ़ जाएगा। कहीं पर्याप्त पारिश्रमिक नहीं मिलने का मलाल हो सकता है। नए लोगों से मिलेंगे और लाभ भी होगा। मित्रों के द्वारा कोई अवसर हाथ लग सकता है। कार्य-प्रणाली को नियंत्रण में रखना आवश्यक है। इन दिनों आपकी कार्य-प्रणाली और शारीरिक क्षमता में असंतुलन सा देखने को मिलेगा। धन को लेकर कोर्ई कहासुनी सम्भावित है। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी कार्य-कुशलता की सराहना होगी।

कर्क- यह सप्ताह कुछ खर्चीला है। व्यापार और व्यवसाय  में खर्चा कुछ बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य के ऊपर भी कुछ खर्चा करेंगे। कोई जांच करवानी पड़ सकती है। इन दिनों क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। घर-परिवार के लोगों की इच्छाएं पूरी होंगी। बच्चों को कोई पसंद की वस्तु खरीद कर देनी होगी। अपनी व्यावसायिक गतिविधि की जांच करके रखें, किसी विषय पर सरकारी आपत्ति का जवाब देना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में कुछ बाधा आ सकती है। रोग का उचित निदान मिलना आरम्भ हो जाएगा। सप्ताहांत में कुछ अनुकूलता महसूस होगी। आय का नया अवसर मिलेगा। कुछ नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। कहीं साझेदारी में कुछ परिवर्तन का मानस बना सकते हैं। पुराने लोगों से किसी भी तरह रिश्ता साधने का प्रयास शुभ रहेगा। वरीष्ठजनों से कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें अपनी योजना समझाने पर ही स्वीकृति मिलेगी। यदि नौकरी करते हैं तो अधिकारी वर्ग से कुछ सख्त दिशा-निर्देश मिल सकते हैं, जिन्हें निभाना ही होगा।

सिंह- यह सप्ताह सावधानी बरतने का है। रिश्तों को निभाने और बचाकर रखना बेहद आवश्यक है। रिश्तेदारों की कड़वी बातें सुननी पड़ेंगी। किसी चोट का डर है वाहनादि चलाने या मशीनरी पर कार्य करने में सावधानी रखें। यात्रा हानिकारक रहेगी। किसी यात्रा में कोई चोरी या नुकसान की सम्भावना है। सरकारी कोई बाधा परेशान कर सकती है। कोई जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। सप्ताह मध्य के बाद समय बदलेगा। लोगों की अनुकूलता देखने को मिलेगी। कुछ नए सहयोगी मिलेंगे। परिजनों में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। वे अभी आपकी कोई बात नहीं सुनेंगे। अचानक से लाभकारी अवसर प्राप्त होगा और अच्छा लाभ ले सकते हैं। राशि से बारहवें मंगल किसी नए कर्ज की प्रेरणा भी दे सकते हैं। किसी सम्पत्ति का क्रय-विक्रय हो सकता है। किसी बड़े काम की सिद्धि हेतु किसी को मध्यस्थ बनाना होगा, उसे लाभ भी देना होगा। पूर्व में किए गए किसी सौदे से लाभ हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो आपके कार्यों की सराहना होगी, फायदा भी होगा।

कन्या - इस सप्ताह जो भी करें सामथ्र्य के अनुरूप,यथार्थ के धरातल पर रहकर निर्णय करें। किसी पर भरोसा करके या किसी के भरोसे कोई काम करेंगे तो असफलता मिलेगी। आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। अपने विवेक से काम करेंगे तो विवाद भी कम होंगे और नुकसान भी नहीं होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी रहेगी। किसी के साथ मिलकर कोई कार्य आरम्भ कर सकते हैं। संतान के किसी व्यवहार से मन उदास हो सकता है। उन्हें तिरस्कार करने की बजाए समझाना उपयुक्त होगा। किसी कार्य में मनमानी या जिद्द न करें। अभी धैर्यपूर्वक निर्णय लेने का समय है, कोई जोखिम न लेें। राशि स्वामी बुध अभी वक्री हैं और अस्त भी हैं। तात्कालिक कार्यों को सम्हालना व सुधारना अभी परमावश्यक है। घर में किसी साज-सज्जा पर या किसी सुख-सुविधा पर खर्चा हो सकता है। उत्तम स्वास्थ्य हेतु कोई विशेष प्रयोग करेंगे। धन संबंधी कोई विवाद है तो वह सुलझने लगेगा। यदि नौकरी करते हैं तो यश प्राप्ति हेतु कुछ चालाकी काम में लेनी होगी, वरना आप पिछड़ सकते हैं।

तुला- इस सप्ताह निजी आवश्यकताओं के लिए भी कुछ विचार करने की स्थिति रहेगी। अतिरिक्त खर्चा बचाने की कोशिश करेंगे। कार्य-व्यवसाय में लागत अचानक बढ़ जाएगी। भुगतान का दबाव ज्यादा रहेगा लेकिन स्वयं का धन उतनी तेजी से नहीं आएगा। बाहर से कुछ समय के लिए धन प्रबंध करना पड़ सकता है। कोई बड़ा व्यावसायिक सौदा या अवसर मिल सकता है। दैनिक रोजी कमाते हैं तो परिश्रम अधिक होगा परंतु आमदनी कम होगी। परिवार में कोई विवादित मुद्दा उत्पन्न हो सकता है। जिसमें कुछ रिश्ते दांव पर लग जाएंगे। आपका धैर्य और सहनशीलता ही आपका कवच सिद्ध होगा। स्वास्थ्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। किसी निर्णय को लेकर कुछ घबराहट सी बनी रहेगी। सरकारी विभागों से कुछ बाधा के बाद कठिनाई से काम हो पाएगा लेकिन पुन:-पुन: प्रयासों से सफलता मिल जाएगी। उद्योग चलाते हैं तो कोई मशीनरी खर्चा मांग सकती है। कर्मचारियों से भी कुुछ मतभेद हो सकते हैं। नौकरी करते हैं तो आपके कार्यों में कमी अधिक देखी जाएगी।

वृश्चिक- यह सप्ताह सुधारात्मक है। पूर्व में चल रही विवादास्पद स्थितियाँ समाधान की ओर बढ़ेंगी। पिता की तरफ से कोई सहयोग या मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। निजी कुछ समस्याएं रहेंगी, जिनका समाधान मंद गति से होगा। अभी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आपको कुछ लोगों पर निर्भर रहना होगा। व्यापार में गति बढ़ेगी, धन का आवागमन तेज होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सुधार होगा। परस्पर चल रहे मतभेद दूर होने लगेंगे। सूर्य अब राशि से आठवें आ रहे हैं, किसी सरकारी बाधा या अड़चन का अंदेशा बना रहेगा। चंद्रमा इस सप्ताह आपके अनुकूल रहेंगे। बाधाएं तो रहेंगी लेकिन महत्वपूर्ण काम होने लगेंगे। धन की प्राप्ति होगी लेकिन उससे केवल काम ही चल सकेगा। यह समय अपनी कार्य योजना व कार्य प्रणाली को समृद्ध व सुदृढ़ करने का है। यदि नौकरी करते हैं तो कार्यभार और जिम्मेदारी अधिक रहेगी।

धनु- यह सप्ताह सुधारात्मक है। पूर्व प्रयासों से प्राप्त विपरीत फल किसी नई दिशा में सोचने को प्रेरित करेंगे। कार्य-व्यवसाय में गति आएगी परंतु अवरोध और बाधाएं बनी रहेंगी। लोगों से तालमेल बैठाने में कठिनाई अनुभव होगी। स्वास्थ्य में कुछ बाधा आ सकती है और चिकित्सक की सलाह आवश्यक रहेगी। साझेदारी के व्यापार में कोई तात्कालिक निर्णय लेना पड़ेगा। सप्ताहमध्य के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा, कुछ समर्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति में फेर-बदल करके परिस्थिति को साधने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई नया अवसर प्राप्त होगा और अपनी कार्यप्रणाली में कुछ विशेष बदलाव करने होंगे। पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास और मिठास बनी रहेगी। कोई आरोप आपकी कार्य कुशलता पर आ सकता है, उसे गम्भीरता से लेना होगा। यदि नौकरी करते हैं तो दोहरी जिम्मेदारी निभानी होगी। पारिवारिक और कार्यालयी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

मकर- यह सप्ताह आर्थिक चुनौतियाँ सामने लेकर आ रहा है। इसके लिए कोई कठोर निर्णय लेना ही होगा। जीवनसाथी को कोई कष्ट सम्भावित है अथवा उनसे कोई मतभेद हो सकते हैं। कर्ज संबंधी कोई बाधा चिंता दे सकती है। अपने सम्पर्कों का लाभ लेने का उचित समय है। कुछ लोगों को आपको अपना अहसान याद दिलाना होगा। इस समय प्राप्त संसाधनों के आधार पर ही परिस्थितियों को सम्भालना होगा। कोई जोखिम या अधिक ब्याजदर पर उधार न लेवें। पुराना कोई मित्र मददगार हो सकता है। संदेह या संकोच में रहकर परिस्थितियों को झेलना उचित नहीं, अपना मत स्पष्ट करने का समय है। राशि से सप्तम मंगल और चंद्रमा व्यावसायिक सम्पर्कों और साझेदारी को किसी भी तरह बचाये रखने की बाध्यता उत्पन्न कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई व्यावसायिक यात्रा लाभकारी हो सकती है। कोई शत्रु विवाद है अथवा सरकारी कोई समस्या है तो सप्ताह के अंत मेें समाधान मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो प्रतिस्पद्र्धा बनी रहेगी। रक्षा हेतु अधिक श्रम करना होगा।

कुंभ - सप्ताह के आरम्भ में आपकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच आ सकती है, इसके लिए आपको कई स्पष्टीकरण देने होंगे। संतान के लिए किया गया कोई प्रयास विफल हो सकता है और आपको अतिरिक्त प्रयास करना होगा। कर्ज के लेन-देन की कोई समस्या हो सकती है और थोड़ा वाद-विवाद भी सम्भावित है। किसी के साथ मिलकर कोई कारोबार करने का अवसर मिल सकता है और इसके लिए अतिरिक्त धन प्रबंध करना होगा। कोई पारिवारिक यात्रा हो सकती है। सम्पत्ति विवाद कोई चल रहा है तो उसमें सरलता आएगी। बेरोजगारों के लिए अल्पकालीन आय का अवसर आ सकता है। खान-पान के कारण स्वास्थ्य में कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। राशि स्वामी शनि अभी वक्री हैं और मंगल से दृष्ट हैं इसलिए कोई जबरदस्ती आपको विवाद में उलझा सकता है। अपनी भावनाओं को काबू में रखेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। कार्य-प्रणाली में नैतिक मूल्यों का त्याग हानिकारक हो सकता है। संतान को कोई सख्त दिशा-निर्देश देने पड़ सकते हैं।

मीन- यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ रहा है। अपनी सोच और विचारों में परिवर्तन करना होगा और कार्य-पद्धति में सुधार करेंगे। संतान को कोई पीड़ा हो सकती है और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कर्ज के भुगतान की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। सम्पत्ति का क्रय-विक्रय हो सकता है। कर्ज प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होगी। साझेदारी का या नए कार्य का कोई अवसर आ सकता है, यह फायदेमंद होगा। राशि स्वामी गुरु अभी धनु नवांश में हैं और व्यावसायी गतिविधियाँ इस सप्ताह अधिक रहेंगी। व्यापार में कुछ नए विषय जोड़े जा सकते हैं। दैनिक आय सामान्य सी रहेगी अपितु खर्चा कुछ विशेष होगा। सप्ताह मध्य में सूर्य राशि से चौथे आ जाएंगे और कोई सरकारी भय उपस्थित करेंगे। कोई शत्रु आपकी शिकायत कर सकता है। सावधानी से कार्य करना होगा। नौकरीपेशा हैं तो अपनी छवि को श्रेष्ठ रखने हेतु आपको भी किसी की चुगली करनी होगी।