यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह आपके प्रभाव में वृद्धि करने वाला है। मित्रों का सहयोग बढ़ेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आप व्यावसायिक  कार्यों के अलावा भी कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस सप्ताह औसत आय बढ़ेगी। साझेदारी और व्यावसायिक संधि के नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सप्ताह मध्य में व्यावसायिक कार्यों को लेकर, कोई वाद-विवाद हो सकता है, यदि धैर्य से काम लिया तो आपके मत को वरीयता मिलेगी। स्वास्थ्य में कोई साधारण सा संक्रमण उत्पन्न हो सकता है जो थोड़े औषधि प्रयोग से नियंत्रित हो जाएगा। आप निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। राशि से तीसरे मंगल दुस्साहस उत्पन्न कर सकते हैं, धैर्य साधन आवश्यक है। नौकरी करते हैं तो अब आपकी पूछ बढ़ेगी, आपकी राय को सम्मान मिलेगा।

वृषभ - यह सप्ताह सोच-समझकर और बिना किसी पूर्वाग्रह से प्रभावित होकर निर्णय लेने का है। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे जो कि कष्ट साध्य होंगे। कार्यों में अवरोध आएंगे परंतु उनका निराकरण हो सकेगा। आप यह ध्यान विशेष रखें कि किसी भी कार्य में कानून का उल्लंघन न हो। राशि से दूसरे मंगल आप में क्रोध की वृद्धि करेंगे और आप भावुक होकर कोई कार्य सवाये खर्चे में करने को तत्पर हो जाएंगे। आपके लिए उचित यही है कि इन दिनों प्रशंसा करने वाले और चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, स्वविवेक से निर्णय लें और विश्वासपात्र सलाहकार से सलाह लें। नौकरी करते हैं तो वरीष्ठजनों के प्रति समर्पित रहें और उनके तदनुरूप अपनी कार्य प्रणाली रखेंगे तो व्यर्थ के आक्षेप से सुरक्षित रहेंगे।

मिथुन - यह सप्ताह कामकाज और पारिवारिक रूप से व्यस्तम रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नए स्त्रोतों से आय होगी। पूर्व-निर्धारित योजनाओं के क्रियान्वयन में अचानक से बाधा उत्पन्न होने से कार्य प्रणाली और समय में परिवर्तन करना पड़ सकता है। राशि के स्वामी अस्त हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए सहयोगी साथ में जोड़ेंगे। बृहस्पति अब अनुकूल हैं और भाग्य वृद्धि करेंगे। संतान की तरफ से थोड़ा संतोष बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी रहेंगी परंतु कुछ अड़चन उपस्थित होगी जिनका समाधान कर लेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त भी आय होगी। घर-परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। स्वयं को साधारण सी बातों से प्रभावित न होने दें, वरना कोई गलती हो सकती है। नौकरी करते हैं तो वातावरण में अनुकूलता रहेगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसमें अतिरिक्त आय सम्भावित है।

कर्क- यह सप्ताह परिश्रम और थकान से परिपूर्ण रहेगा। यात्रा में कोई नुकसान सम्भावित है, इसलिए किसी सहायक को साथ रख लें तो अच्छा होगा। बहुत प्रयासों के बाद भी कोई भुगतान अटक सकता है, आप कोई रिश्ता न बिगाडऩे हैं। बड़े निवेश या कोई जोखिम लेने से बचना होगा। अचानक से उत्पन्न कोई खर्चा महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावित कर सकता है। सरकारी क्षेत्रों और लोगों से लाभ मिलेगा। सप्ताह अंत में आर्थिक गणित को सम्भालने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी को कोई कष्ट सम्भावित है और आपको उनका विशेष ध्यान रखना होगा, उनके खर्च के लेन-देन को लेकर कोई तीखी वार्ता सम्भावित है। कोई साझेदारी में परिवर्तन की स्थिति आ सकती है। नौकरी करते हैं तो आपका प्रभाव बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह - यह सप्ताह उत्साह वद्र्धक है। बड़े और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। यद्यपि खर्चा कुछ विशेष होगा। जो लोग अब तक बात नहीं कर रहे थे, वे अब आपके साथ काम करने की इच्छा प्रकट करेंगे। साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। राशि से सप्तम बृहस्पति अब शहर से दूर के नगरों या विदेशों से व्यापारिक मार्ग उत्पन्न करेंगे। आपके राशि स्वामी सूर्य उच्च राशि में आ गए हैं, अब योजनाओं के क्रियान्वयन का उचित समय है। सहयोग लेने-देने में कंजूसी व संकोच न करें। बिना पुख्ता प्रमाण के केवल बातों के आधार पर कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य में आराम मिलेगा, शत्रु विवाद किसी घटना के साथ समाप्त होगा। कर्ज के मामले में कोई अतिरिक्त साधन अपनाएंगे। नौकरी करते हैं तो छल-प्रपंच से और षडयंत्रकारी सलाह देने वाले लोगों से दूर रहें। वे आपकी प्रतिष्ठा में ग्रहण लगा सकते हैं।

कन्या - यह सप्ताह मेल-जोल के आधार पर और रीति-नीति के प्रयोग से काम करने वाला है। सीधे रास्ते कोई काम नहीं बन पाएंगे। राशि स्वामी अभी अस्त हैं और पंचम में स्थित शनि पर मंगल की दृष्टि सरकारी आपत्ति का संकेत दे रही है। अपने व्यावसायिक लेखा-जोखा और जमा खर्च को व्यवस्थित करने का समय है। आपको कुछ निजी रिश्तों में भी व्यावसायिक बुद्धि का प्रयोग करना होगा, तभी उचित पारिश्रमिक और संतुष्टि मिल सकेगी। पुराना रुका हुआ पैसा अल्प मात्रा में आएगा परंतु तात्कालिक आमदनी अच्छी होने से गतिशील कार्य में बाधा नहीं आएगी। स्वास्थ्य साधारण सा रहेगा, कोई उदर विकार हो सकता है। नए अवसर के लिए भटकने की अपेक्षा जो कार्य पास में हैं, उसमें जिम्मेदारी निभाएं। संतान को कोई कष्ट या बाधा सम्भावित है, आपको उनके कार्यों में दखल करनी होगी। नौकरी करते हैं तो यह समय चुनौतिपूर्ण है, नीतिपूर्ण कौशल प्रकट करना होगा।

तुला- यह सप्ताह विशिष्ठ प्रभाव वाला है। योग्यता और कौशल का ही नहीं अपितु धैर्य का भी सब तरफ प्रयोग करना होगा। जमीन-जायदाद के किसी मसले में कलह या वाद-विवाद सम्भावित है। किसी भी प्रकार का सोदा करनेे या निवेश करने में पर-प्रेरित होकर जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य में अब धीरे-धीरे आराम मिलेगा। घर के बुजुर्ग लोगों की मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कल्पनालोक में कोई वचन प्रतिबद्धता न करें। जीवनसाथी की नाराजगी सहनी पड़ेगी और वे अपने लिए कोई विशेष इच्छा प्रकट कर सकते हैं। उनको कोई शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। छोटे लाभ के कुछ तात्कालिक अवसर फायदा दे सकते हैं, इसलिए उनको छोड़े नहीं। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी रहेगी। आपका समय बहुत दिनों बाद अब अनुकूल राह पकडऩे लगेगा। पुराने लोगों से सम्पर्क बढ़ाने का समय है। शत्रु-विवाद में समझौता हो सकता है। नौकरी करते हैं तो कार्यभार रहेगा। कुछ गलतियाँ भी छूटेंगी।

वृश्चिक - यह सप्ताह हर कार्य में सावधानी प्रयोग में लेने का है। स्वास्थ्य में अनावश्यक कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है, जो आपके कार्यों को प्रभावित करेगी। कर्ज संबंधी चल रही बाधा का कोई समाधान प्राप्त होगा। शत्रु विवाद के निराकरण में सरलता आएगी। जमीन-जायदाद का कोई कार्य अटक रहा है तो अब हो जाएगा या किसी सम्पत्ति में कोई फेर बदल करेंगे। कार्य वृद्धि में कुछ परिचित लोग सहायक रहेंगे और उनके माध्यम से कुछ लाभकारी अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। आपके राशि स्वामी राशि से अष्टम में चल रहे हैं, इसलिए जो काम बन जाए उसमें संतोष करें, अधीरता में कोई गलती हो सकती है। साझेदारी का व्यापार है तो कोई फेर-बदल सम्भावित है। भाई-बहन के कारण कोई तकलीफ हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखें, पर-प्रेरित कोई भी प्रतिक्रिया हानिकारक हो सकती है।

धनु - यह सप्ताह सम्पर्क साधकर जोड़-तोड़ की नीति से काम करने का है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को साधने हेतु नयी संधि करनी पड़ सकती है। धन के लेन-देन को लेकर किसी परिजन से विवाद सम्भावित है। आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु स्पष्ट व्यावसायिक  बुद्धि प्रयोग में लेनी पड़ेगी। सामाजिक किसी कार्य में प्रशंसा के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें कोई सफलता मिलेगी। किसी विषय पर जीवनसाथी से तर्क-वितर्क हो सकते हैं परंतु वे आपके हित में ही बात करेंगे। भाग्य से छूटा हुआ आय का कोई अवसर पुन: प्राप्त होगा परंतु आपको बहेतर कार्य प्रदर्शन करना होगा, जिससे कि आगे प्राप्त होने वाले अवसरों का मार्ग प्रसस्त हो सके। कार्यक्षेत्र में संसाधनों की कमी अखरेगी परंतु जैसे तेसे हिम्मत से काम निकाल लेंगे। राशि स्वामी गुरु अब कुंभ राशि में हैं और आपके लिए सहयोग और मदद उत्पन्न करेंगे। कोई पुराना संबंध पारिवारिक जीवन में बाधक हो सकता है। नौकरी करते हैं तो बाहरी लाभ होगा परंतु कुछ उलाहना भी सुनना पड़ेगा।

मकर - इस सप्ताह आपकी योग्यता और बुद्धिमता के परीक्षण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राशि से चौथे सूर्य भय उत्पन्न करते हैं। कोई नीति-विरुद्ध कार्य न करें और न ही ऐसे किसी कार्य में शामिल होवें। परिजनों के मध्य आपको सेतु बनकर सामंजस्य बैठाना होगा। कर्ज का भार थोड़ी चिंता उत्पन्न करेगा परंतु अल्पकालीन बाहरी प्रबंध से आपको राहत मिलेगी। धन का आवागमन तेजी से होगा परंतु बचत नहीं हो पाएगी। दैनिक आय को बनाए रखने हेतु एवं प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए आपको परिश्रम अधिक करना ही होगा। किसी पर अधिक विश्वास हानिकारक हो सकता है। उत्सव और आयोजन में खान-पान का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यावसायिक अवसर अधिक आएंगे परंतु सफलता का स्तर कम होगा। स्वास्थ्य में कुछ बाधा आ सकती है और औषधि प्रयोग करना पड़ सकता है। घर के युवा सदस्यों को लेकर कुछ चिंता सम्भावित है। यदि नौकरी करते हैं तो अपनी बात या राय को घुमा-फिराकर अधिकारी की भाषा में प्रकट करें।

कुंभ - यह सप्ताह संतुष्टिप्रद है। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ लोगों का और सहकर्मियों का सहयोग बढ़ेगा। भाई-बहन कार्य में सहयोग दे सकते हैं। किसी मित्र की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाएगा। व्यवसाय वृद्धि की योजना सफल हो सकती है। कर्ज के लेन-देन संबंधी उलझन में कोई बीच का रास्ता निकल आएगा। आमदनी बढऩे से थोड़ी हानि सहकर भी किसी विवाद को समाप्त करने की कोशिश करेंगे। आपको अब नए व्यावसायिक रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि भूतकाल के घटनाक्रम पुराने लोगों के रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं। सरकारी नियमों का उल्लंघन नहीं करें और सरकारी लोगों की शर्त स्वीकार करके आगे बढ़े अन्यथा आपकी रक्षा करने वाला कोई नहीं होगा। बुजुर्ग या विद्वान लोगों की सलाह से काम करने में फायदा होगा। इस सप्ताह आपकी मानसिकता, आर्थिक गणित पर टिकी रहेगी। नौकरी करते हैं तो अपने हक की बात करने का उचित समय है।

मीन - इस सप्ताह का आरम्भ किसी विवादित घटना से हो सकता है। धर्म-कर्म का आश्रय आपको लेना ही होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। ओछी बात से कोई संबंध खराब हो सकता है। संतान आपके किसी निर्णय में परिवर्तन का विचार रख सकती है। दैनिक आमदनी बढ़ेगी, परंतु असुविधा और बाधा भी साथ-साथ चलती रहेगी। जमीन-जायदाद में परिवर्तन या क्रय-विक्रय का काम अब हो सकता है। कार्य क्षेत्र में संसाधनों की वृद्धि कर सकते हैं। कोई नया कर्ज लेने के बारे में विचार हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में थोड़ी तेजी देखने को मिलेगी। पुरानी किसी संचित निधि को प्रयोग में लेना पड़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में कुछ असंतोष हो सकता है। थकान अधिक महसूस होगी। राशि स्वामी गुरु राशि से बारहवें आ गए हैं। किसी धार्मिक स्थान की आप यात्रा कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो दौड़-भाग अधिक रहेगी। कार्य स्थल से दूर भी जाना पड़ सकता है। अपना कार्य विश्वासपात्र को सम्भलाएं अन्यथा कोई आपकी गोपनीय नीति को उजागर कर सकता है।