यह राशिफल जन्मकालीन चंद्रराशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह संघर्ष और परिश्रम का है। कार्य सम्पादन के लिए दौड़-भाग अधिक रहेगी। व्यावसायिक नए अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के अथवा साथ मिलकर काम करने के प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक अभाव या टूट महसूस करेंगे परंतु यह थोड़ी जोखिम लेने का समय है, थोड़ी सी हिम्मत रखी तो बात पार जाएगी। शत्रु संबंधी विवादों का निपटारा होगा। पुरानी किसी समस्या के दुबारा उत्पन्न होने से व्यथित होंगेे परंतु अब उसका समाधान खोज लेंंगे। आर्थिक लाभ वृद्धि के लिए कुछ नए प्रयोग और संसाधनों का उपयोग करेंगे। इस समय कार्यप्रणाली की शुद्धता पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। मेहनत अधिक है प्राप्ति अपेक्षाकृत कम है परंतु धैर्य रखें। राशि से दशम वक्री शनि और राशि में स्थित वक्री मंगल, राशि से सातवें घर और सातवें घर के स्वामी शुक्र को देख रहे हैं, अपने वक्तव्य और कत्र्तव्य दोनों में एकता रखें अन्यथा अपमान सहना पड़ सकता है। इस समय कुछ बड़े निर्णय लेकर आजीविका के क्षेत्रों में परिवर्तन करेंगे। नए लोगों से सम्पर्क करेंगे और अपने साथ जोड़ेंगे। नौकरी करते हैं तो सुनने का समय है, सुनाने का नहीं। इसलिए धैर्य से आदेशों की पालना करते रहें। इस समय असावधानीवश उत्पन्न हुई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। रिश्ते-नातों में कुछ नोंक-झोंक का वातावरण बना रहेगा।

वृषभ - यह सप्ताह बुद्धि विवेक को पूर्ण रूप से प्रयोग में लेने का है। भावनाओं के वशीभूत होकर न कोई निर्णय करें और न कोई आश्वासन दें। इस सप्ताह यह भी अहसास होगा कि कहीं आप ठगे गए हैं, आपकी सरलता का अनुचित फायदा लिया गया है। इस समय आप धर्म-कर्म में रुचि बढ़ाएंगे, ईश्वर चिंतन भी बढ़ेगा। कोई प्रियजन आपकी सोच के विपरीत शत्रुवत व्यवहार करेगा परंतु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। घबराहट में अधिक ब्याज-दर पर कोई कर्जा लेने की गलती न करें अपितु भुगतान के लिए विनय पूर्वक समय की वृद्धि करा लेंं। बाहर से मिले किसी व्यावसायिक आश्वासन पर पूर्ण भरोसा न करें, वह छलावा भी हो सकता है, पूरी तसल्ली हो जाए तभी कोई निवेश करें। कम से कम खर्च में अधिक आवश्यकता पूर्ण हो जाए इसमें अपने विवेक का पूर्ण इस्तेमाल करें। अपने बचत खाते का स्तर अधिक न गिरे इसका ध्यान रखें। काम धंधों में सहयोगी और सेवादारों की थोड़ी कमी खलेगी, पर काम चलता रहेगा। नौकरी करने वाले वे ही सुरक्षित होंगे जो सजगता से काम कर रहे हैं, अन्यथा लापरवाही का खामियाजा उठाएंगे। दैनिक रोजी-रोटी कमाने वालों को आय वृद्धि के लिए कोई नया रास्ता मिलेगा। संतान के किसी कार्य से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में  सरलता आएगी। किसी बड़े बुजुर्ग के द्वारा आर्थिक और आध्यात्मिक सहायता मिलेगी।

मिथुन - यह सप्ताह अपनी क्षमताओं और सामथ्र्य के अनुरूप निर्णय लेने का है और किसी भी प्रलोभन में आकर कोई कदम न उठावें। राशि के स्वामी उच्च राशि में हैं। मंगल और गुरु आपकी राशि से अनुकूल हैं परंतु शुक्र थोड़े विपरीत हैं। आमदनी बढ़ रही है परंतु खर्चा अनुपात से अधिक हो रहा है। अचानक उत्पन्न हुए खर्चे को आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। घर-परिवार में अनुकूलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में ऊंच-नीच बनी रहेगी और कुछ जांच आदि भी कराएंगे। इस समय एक नहीं दो-दो प्रकार की औषधियाँ प्रयोग में लेंगे। बड़े स्तर पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके मन की घबराहट और दुविधा का अभी कोई समाधान है नहीं, लेकिन कार्य पद्धति में कुछ परिवर्तन कर इस पर थोड़ा नियंत्रण पाया जा सकता है, इसलिए सावधानी से काम करते रहें। अपने स्वास्थ्य और आर्थिक मामले को सामान्य न समझे, इस समय यह दोनों बातें बड़ी गम्भीर हो जाएंगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई आपके मुख से निकली किसी बात को प्रमाण मानकर आपको पटकनी दे सकता है। यदि किसी की नौकरी करते हैं तो ऐसे अवसर आएंगे जो आपको अधिक धन लाभ की ओर ले जाएं। अपने अधिकारी के कठोर व्यवहार के बावजूद भी आप कुछ गलती करेंगे। भूमि-भवन से संबंधित कोई क्रय-विक्रय की बात कर सकते हैं। दैनिक रोजी-रोटी कमाने वालों की आय बढ़ेगी, सहयोग भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। बेरोजगारों को कुछ आश्वासन मिलेंगे।

कर्क - यह सप्ताह पारिवारिक और व्यावसायिक घटनाक्रमों में तालमेल बनाकर साधने का है। एक तरफ कार्य व्यवसाय की व्यस्तता आपको अधिक परिश्रम कराएगी। कर्मचारियों को साधना अपने आप में चुनौती भरा होगा, ऐसा भी होगा कि किसी ने माल का ऑर्डर तो दिया परंतु आधा लेने की बात कर दी। इस समय प्रिय से प्रिय भी शत्रु जैसा लगने लगेगा। अपनी कमजोरी और कुनिर्णय का दोष या क्रोध किसी दूसरे पर न थोपें, अपितु समाधान की ओर बढ़ें। दूसरी तरफ घर-परिवार के कुछ मामलात इस तरह से हावी होते हुए दिखेंगे कि आप के पास मौन रहकर नुकसान सहने के अलावा कोई मार्ग न होगा। संतान की किसी बात का मन पर गहरा असर पड़ेगा और आपको कोई प्रयोग बीच में रोकना पड़ेगा। धन की आवश्यकता बनी रहेगी और थोड़ी-थोड़ी मदद भी कहीं से मिलती रहेगी। यदि आपने योजनापूर्वक कार्य किया तो जीवन स्तर को उन्नति दे सकेंगे अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत कुछ रिश्ते आप पर अपने हक की बात के लिए दबाव बनाएंगे। किसी एक का भी पक्षधर होना आपके लिए अनुचित है, इसलिए निर्णय को अभी स्थगित कर दें। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है, आर्थिक लाभ के साथ-साथ प्रशंसा भी होगी। सहकर्मी अवश्य तीरछी निगाह से देखेंगे। वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा कष्टप्रद है। युवा वर्ग के लिए सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। दैनिक मजदूरी करने वालों के लिए लम्बी अवधि के काम मिलेंगे।

सिंह - यह सप्ताह आलस्य और लापरवाही से मुक्त होकर हर कार्य को सम्पूर्ण योग्यता के साथ सम्पादित करने का है, तभी लाभ का स्तर बढ़ा पाएंगे। इस समय योग्यता के परीक्षण और प्रयोग का उचित समय है। साझेदारी के मामलों में या घर कुटुम्ब के मामलों और निजी परिवार के मामलों में वातावरण शांतिप्रद रहेगा। किसी छोटी सी बात पर जीवनसाथी की जिद्द सहन करनी पड़ेगी। काम-धंधों में गति बढ़ेगी और विस्तार होगा। व्यावसायिक साझेदारी और संबंधों में मतभेद के कारणों को दूर करने की चेष्टा की जाएगी। आप निजी जीवन में स्वतंत्रता और सफलता की कामना करेंगे और अपनी संतान की सफलता के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। घर-परिवार के अन्य लोगों की भी आय बढ़ेगी।  छोटे भाई-बहिनों के लिए समय मध्यम है। सप्ताहांत आर्थिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा जाएगा। गुरु तुल्य व्यक्तित्व का आशीर्वाद प्राप्त होगा। औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों का बर्ताव अनुकूल होगा। शत्रु विवाद कोई है तो वे अभी अटके रहेंगे। नौकरी करते हैं तो अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए प्रतिस्पद्र्धा में जीतना होगा। आपके सहकर्मी किसी भी तरह आपसे आगे निकलने के लिए कोई भी प्रक्रिया अपनाने हेतु सजग रहेंगे।

कन्या - यह सप्ताह आंख खोलकर पूर्ण सजगता और सतर्कता के साथ निर्णय लेने का है, कार्य करने का है। किसी पर भी यदि अंधविश्वास किया तो सफलता तुरन्त ही असफलता में बदल जाएगी। अपनी कार्यप्रणाली और कार्य पद्धति का निरीक्षण स्वयं को करना बेहद आवश्यक है। इन सबके बावजूद आय का स्तर बढ़ेगा, अन्य सहायक मार्गों से आय होगी, यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों के द्वारा सहयोग मिलेगा, अटका हुआ पैसा या फीस प्राप्त होगी। छोटे भाई-बहन को कोई चोट आ सकती है अथवा कहीं कलह हो सकती है। बड़े कार्यावसरों के प्रति लम्बीत चल रहे निर्णय यदि अभी भी अटके रहे तो भारी हानि हो सकती है। कर्ज संबंधी मामलों में परिवर्तन करना पड़ेगा, नए ऋण लेकर पुरानों को सम्भालना पड़ेगा। नौकरी करते हैं तो जिम्मेदारी बढ़ेगी, प्रशंसा होगी और आय वृद्धि के आश्वासन मिलेंगे। बड़े बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य का पाया मध्यम है, गिरने-पडऩे का ध्यान रखें।

तुला - यह सप्ताह अपनी महत्वांकाक्षाओं को मूर्तरूप देने लिए सर्वोत्तम है। अपनी सम्पूर्ण योग्यता और सम्पर्कों को उपयोग में लेने के लिए एक सशक्त कार्य योजना बनानी पड़ेगी। काम-धंधों में गति आएगी। तकनीकी के साथ नए संसाधनों को जोडऩे का प्रयास करेंगे, खर्चा भी करेंगे। अपने विश्वासपात्र कर्मचारियों की छटनी कर उनका जीवन स्तर उठाने के बारे में सोचेंगे।  अपनी आर्थिक सामथ्र्य को नजरअंदाज करके कोई निर्णय न करें। धन-लाभ के आश्वासनों को बुद्धिपूर्वक गम्भीरता से लेना होगा। इच्छा के विपरीत होने वाले किसी खर्चे को टाल पाने में आप सफल रहेंगे। भूमि-भवन संबंधी क्रय-विक्रय करना चाहते हैं तो यह अनुकूल समय है। आर्थिक सहयोग का आश्वासन तभी सफल माने जबकि धन आपके हाथ में आ जाए। बाहर के व्यावसायिक  रिश्तों में सुधार होगा और विस्तार भी होगा। आपकी यात्राएं बढ़ेंगी। कई सारे विषय आपको सीधे प्रभावित कर रहे हैं  इसलिए मानसिक शांति हेतु कुछ ईश्वर सुमिरन अधिक करें और ध्यान लगाएं।

वृश्चिक - यह सप्ताह आमद और खर्च को व्यवस्थित कर भावी व्यावसायिक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए है। बाहर से मिलने वाले धन पर अधिक भरोसा न करके, हाथ में जो राशि है उसका सदुपयोग विद्वानों की या बुजुर्गों की सलाह से करेंगे तो फायदे में रहेंगे। आपकी अधीरता सबसे बड़ी शत्रु है, उसे अपने पर हावी न होने दें। राशि से दूसरे बृहस्पति रुका हुआ पैसा प्राप्त कराएंगे। राशि से तीसरे वक्री शनि और छठे वक्री मंगल पारिवारिक रिश्तों में खट-पट बनाए रखेंगे। संतान को कोई कष्ट चल रहा है तो उसका निवारण होगा। भाग्य वृद्धि के संकेत नए कार्यावसरों के रूप में दिख रहे हैं परंतु डगर मुश्किल है, सावधानी से आगे बढ़ें। नौकरी करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है, उन्हें अतिरिक्त योग्यता का प्रदर्शन करना आवश्यक है। नियमित कार्य के अलावा भी कुछ कार्यभार मिल सकता है। दैनिक रोजी-रोटी कमाने वालों के लिए समय सुधर रहा है। उन्हेें आय वृद्धि के लिए नई राह मिलेगी अथवा लम्बी अवधि के कार्य हेतु ठेकेदारों से अनुबंध होंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह कलह कारक है, परस्पर तर्क-वितर्क अधिक रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में अभी तटस्थ रहने का समय है।

धनु - यह सप्ताह व्यक्तिगत लोकप्रियता को निजी आर्थिक लाभ में परिवर्तित करने के लिए के लिए अच्छा है। यदि संकोच और विलम्ब करते रहे तो चिडिय़ाँ खेत चुग जाएगी और आप देखते रह जाएंगे। इस सप्ताह आमदनी भी होगी और खर्चे भी होंगे। पारिवारिक आवश्कताओं के अतिरिक्त धार्मिक कार्यों में भी खर्चा होगा। यदि स्वभाविक संकीर्णता को त्यागकर हित साधन के लिए चातुर्य का प्रयोग न कर पाए तो आर्थिक हानि और वाद-विवाद का सामना करेंगे। पुराने किसी रोग के उभरने के संकेत हैं, आपको गम्भीरता से इसका निदान खोजना होगा। संतान का कार्य व्यवहार आपके मन में चिंता उत्पन्न कर सकता है। उद्योग धंधों में बढ़ोत्तरी का समय है, नए लोगों को जोड़ेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए बाहर के नए व्यापारियों को साथ काम करने के लिए राजी करेंगे। इस समय आपके स्वभाव की दूरदर्शिता आपके लिए बड़ी सहयोगी है। किसी पैतृक सम्पत्ति को लेकर कोई विवाद भी उत्पन्न होगा, जिसका समाधान कुछ लोगों की मध्यस्थता के साथ होगा।

मकर - इस सप्ताह आमद कमती और खर्च घणा वाली स्थिति रहेगी। आपकी राशि इस समय शक्तिशाली है और कई ग्रहों के प्रभाव में है। राशि के स्वामी शनि वक्री हैं और चौथे मंगल भी वक्री हैं। आपकी किसी सम्पत्ति को दाव पर लगाकर धन साधन कर व्यवसाय वृद्धि के विषय में सोचेंगे। व्यापार की वृद्धि का यह सही समय है। नई मशीनों को लाना चाहते हैं तो प्रयास बढ़ा देने चाहिए। साझेदारी के आगे से आ रहे प्रस्तावों पर सोच-समझ कर निर्णय करें। पारिवारिक घरेलू कारणों से कुछ अशांति रहेगी, वे जिद्द करेंगे कि कोई वांछित वस्तु क्रय करनी ही चाहिए। इस पर मतभेद भी होंगे परंतु आपको नहीं चाहते हुए भी जीवनसाथी का समर्थन करना होगा। इस सप्ताह दौड़-भाग से अधिक अपने व्यावसायिक तंत्र को मजबूत करने का समय है। संसाधनों और सेवादारों दोनों की संरक्षा और सुरक्षा पर आपको ध्यान देना होगा। दैनिक व्यवसाय में कोई दिक्कत नहीं है अपितु दैनिक वेतनभोगी लोगों को एक साथ दो पारी में कार्य करने का अवसर मिलेगा। आपके बारे में रिश्तेदार आलोचनात्मक रुख रखेंगे जो कि कई दिनों तक रहेगा।

कुंभ - यह सप्ताह इस तरह आपकी परीक्षा लेगा कि आपके पास जो है उसका कैसे सदुपयोग करें। बाहर से कोई नया अवसर अथवा किसी संसाधन की प्राप्ति नहीं दिख रही है। काम धंधों में जो संसाधन उपलब्ध हैं और जो सहयोगी या कर्मचारी पास में है, उनको अपने अनुकूल बनाकर उन्हीं से अधिक कार्य करवाना उचित होगा। इस समय किसी परिचित के माध्यम से धन लाभ का कोई कार्य मिलेगा, आपको इसे लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। राशि के स्वामी शनि बारहवीं राशि में वक्री हैं इसलिए आपको व्यक्तिगत और पारिवारिक खर्चों पर लगाम खींचनी ही चाहिए। बृहस्पतिदेव अब अनुकूल हैं और कोई अप्रत्याशित अचानक से धन प्राप्ति करा सकते हैं। कोई शत्रु बहुत समय से आपको परेशान कर रहा था, अब उस विवाद का निपटारा सहजता से कर लेंगे। संतान पक्ष की किसी समस्या का समाधान अब होने लगेगा। नौकरी करते हैं तो स्वभाविक क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपको उकसाकर किसी कलह का ठिकरा आपके सिर फोड़ा जा सकता है। रिश्ते-नातों में कुछ उलाहना सुनने का समय है, आपको प्रतिकार से बचना चाहिए।

मीन - यह सप्ताह जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लेकर आ रहा है। अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने का सर्वप्रथम प्रयास करें, चिकित्सक की सलाह को नजरअंदाज न करें। काम धंधे में उन्नति होगी, कार्य व्यवसाय में नए ऑर्डर मिलेंगे। यदि आप उत्पादन करते हैं तो उसकी खपत बढ़ेगी। यदि किसी वस्तु का निर्माण करते हैं तो उसका उपयोग और उसकी मांग बढ़ेगी। एक साथ एक से अधिक अवसर पर काम करना होगा। अपने कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रलोभन देने में यदि चूक करी तो यह आपकी बड़ी गलती सिद्ध हो जाएगी। राशि के स्वामी दशम में बलवान हैं। सप्तमेश उच्च राशि में हैं और लाभेश व धनेश स्वराशि में हैं। इस समय जितना मेहनत करेंगे उसका सवाया लाभ कमाएंगे। कोई कानूनी गलती आपसे न हो इसका विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का स्वभाव और स्वास्थ्य दोनों ही चिंताजनक हैं। नौकरी करते हैं तो आपको चुनौती मिलेगी कि जीवन में उन्नति और अधिक आय के लिए कुछ त्याग अवश्य करना पड़ता है।