यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल परस्पर सलाह से सुधारने का प्रयास करेंगे। बृहस्पति राशि परिवर्तन कर राशि से दशम आ गए हैं, कार्यक्षेत्र में चल रही विसंगितियों व कर्मचारियों संबंधी बाधाओं का समाधान होगा। आप अतिरिक्त खर्चा करके परिस्थितियों को काबू में लेने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी, वहीं खर्चा भी पर्याप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा होगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर यात्रा भी सम्भावित है। राशि से अष्टम सूर्य  किसी सरकारी अड़चन का संकेत दे रहे हैं। अपनी मान-मर्यादा और प्रतिष्ठा के विपरीत नीति-विरुद्ध कोई कार्य न करें। सरकारी अधिकारी आपसे कोई नई शर्त रख सकते हैं। नौकरी करते हैं तो आपकी बात और मत को सशर्त स्वीकार किया जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी परंतु बचत नहीं हो सकेगी।

वृषभ - यह सप्ताह भाग्यवृद्धि के नूतन अवसर लेकर आ रहा  है। कार्यावसर बढ़ेंंगे, आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी परंतु कार्यक्षेत्रों में कुछ असहयोग सा बना रहेगा। वाक्-कौशल का प्रयोग कर सहयोगियों को भरोसे में लेकर अपना काम साधना होगा। पारिवारिक दाम्पत्य जीवन में कुछ नाराजगी और रूठने-मनाने की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। राशि से नवम बृहस्पति धार्मिक कार्यों की ओर प्रेरित करेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। कर्ज संबंधी मामलों में कुछ राहत मिलेगी। भुगतान हेतु अतिरिक्त समय मिल सकता है। सप्ताह मध्य में चंद्रमा अनुकूल रहेंगे और कार्य-व्यवसाय में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। नौकरी करते हैं तो एकाग्रता के साथ सम्पूर्ण कौशल का प्रदर्शन आवश्यक है, यह प्रयास आपकी उन्नति में सहायक हो सकता है। वरीष्ठजनों को अपने काम से मोहित कर लेना आपके लिए अभी आवश्यक है। निजी रिश्तों में कुछ कड़वाहट बनी रहेगी।

मिथुन - यह सप्ताह सम्पूर्ण कार्य-कौशल का प्रयोग कराने वाला है। भाग्य-वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा। नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। व्यावसायिक विस्तार के प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भावावेश में आकर गोपनीय तथ्यों व विचारों को साझा करने से परहेज रखना होगा, अन्यथा भविष्य में कोई बाधा उभरेगी। शत्रु व विरोधी लोगों से चल रही समस्याओं का निराकरण होगा। साझेदारी में कुछ हिस्से को लेकर मतभेद सा उत्पन्न हो सकता है। उदर विकार में वृद्धि होगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा। रिश्तों में चल रही कड़वाहट अब कम होने लगेगी। आय में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। राशि स्वामी बुध अब अनुकूल हैं और पिछली चली आ रही पारिवारिक और व्यावसायिक समस्याओं से राहत मिलेगी। मन की मलीनता दूर करने हेतु दान-पुण्य करेंगे। मानसिक भय और आशंका का समाधान हो सकेगा। नौकरी करते हैं तो सहयोग में वृद्धि होगी। वरीष्ठजनों से तालमेल बढ़ेगा। कार्यावसर भी बढ़ेेंगे, आय भी बढ़ेगी।

कर्क - यह सप्ताह चुनौती और संघर्षपूर्ण है। व्यावसायिक कार्यों में उत्पन्न बाधाओं का धैर्यपूर्वक समाधान खोजना होगा। समस्याओं से भागना या विमुख हो जाना कोई समाधान नहीं, यह आपको ध्यान में रखना होगा। राशि से पंचम सूर्य संतान पक्ष को लेकर कोई समस्या उत्पन्न करेंगे, आपको दूरदर्शिता के साथ निर्णय लेना होगा। राशि से सप्तम बृहस्पति थोड़ी राहत देंगे। अपने हितों में थोड़ा त्याग स्वीकार कर व्यावसायिक साझेदारी और संधि को सम्हालकर रखना होगा। नए साझेदारों को जोडऩे का प्रयास करेंगे। घर-परिवार में माहौल सुधरेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य का पाया मध्यम रहेगा। औषधि प्रयोग में पूर्ण सावधानी रखनी होगी, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। स्वाभाविक आवेश पर नियन्त्रण रखें, कोई रिश्ता प्रभावित हो सकता है। नौकरी करते हैं तो कार्य भार बढ़ेगा। अत्यधिक श्रम करके ही परिस्थिति पर नियंत्रण किया जा सकता है। एक तरफ कार्यक्षेत्र में चुनौती आएगी, वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक जीवन में कुछ व्यस्तता रहेगी।

सिंह- यह सप्ताह हर तरफ सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए निर्णय लेने का है। स्वाभाविक तीव्रता व छल-प्रपंच से दूर रहना होगा। किसी भी प्रकार की सुनी-सुनाई बात के आधार पर निर्णय करना गलती सिद्ध हो सकती है। कार्य-साधन में चल रहा धनाभाव नियंत्रित होगा, बाहर से धन-प्रबंध में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वयं का स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित होगा। परिजनों से किसी बात पर मतभेद रह सकते हैं। बृहस्पति राशि बदल कर आपकी राशि से छठे आ गए हैं। विवादग्रस्त मामलों का समाधान निकाल लेंगे। किसी तरह की चोट-खरोंच की सम्भावना है, थोड़ा कार्यों में सावधानी रखनी होगी। सरकारी काम-काज में थोड़ी अड़चन उत्पन्न होगी, जिसका समाधान बुद्धि और धन से होगा। नौकरी करते हैं तो पराधीनता का कोप जैसा अनुभव करेंगे। बाध्य होकर कुछ कार्य करने पड़ेंगे।

कन्या - यह सप्ताह अत्यधिक क्रियाशीलता वाला है। अधिक श्रम करके बिगड़ी परिस्थितियों पर काबू पाना होगा। मान-सम्मान के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। रिश्तों को निभाने में स्वहित से पार जाने की सोचेंगे। प्रेम-संबंधों में कठिनाई का अनुभव करेंगे। संतान संबंधी चिंताओं का समाधान निकाल लेंगे। कर्ज के पुनर्भुगतान हेतु कोई नया उपक्रम करेंगे या कोई नया ऋण लेंगे। साझेदारी के कार्यों में सुधार होगा। कार्य-व्यवसाय में वृद्धि हेतु नए लोगों को जोडऩे का प्रयास करेंगे। राशि स्वामी बुध अब अनुकूल हैं, इसलिए मेहनत अधिक होगी परंतु सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। कोई छोटी-मोटी यात्रा अचानक हो सकती है। मित्रों व भाई-बहिनों के रिश्तों में कोई नया अनुभव प्राप्त होगा। नौकरी करते हैं तो सहयोग और संरक्षण में वृद्धि होगी। दैनिक आय सामान्य रहेगी। सप्ताहांत में स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी चिंता सम्भावित है।

तुला - यह सप्ताह मानसिक दुर्विचारों से मुक्त होकर वाणी की मिठास और वाक्-चातुर्य से अपना काम निकालने का है। लोगों को विश्वास दिलाना होगा कि आपकी कार्य-प्रणाली और स्वभाव में परिवर्तन हुआ है। कार्यक्षेत्र में चल रही असुविधा और विसंगति को दूर करने का प्रयास करेंगे, अतिरिक्त धन खर्च करेंगे। किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेकर निर्णय करेंगे तो सुखी रहेंगे। परिजनों के मध्य कुछ मतभेद अभी चलते रहेंगे। राशि स्वामी अब अनुकूल हैं, प्रियजनों पर और स्वयं के सौन्दर्य व ऐश्वर्य पर खर्चा करेंगे। राशि से चतुर्थ बृहस्पति कार्यक्षेत्र में असहयोग जैसा माहौल उत्पन्न करेंगे। आपको समय का ध्यान रखकर अतिरिक्त सुविधा और सहयोग कर्मचारियों को देना होगा। ऋण संबंधी किसी विषय पर तीखी वार्ता सम्भावित है। नए लोगों से मिलकर कार्य विस्तार को गति देंगे। रूका हुआ और अटका हुआ धन आने लगेगा। नौकरी करते हैं तो सहयोग में वृद्धि होगी। कार्य-प्रणाली मजबूत होगी, वरीष्ठजनों का सकारात्मक सहारा मिलेगा।

वृश्चिक - यह सप्ताह धैर्यपूर्वक कार्यों को साधने का है। सप्ताहारंभ में अनावश्यक कोई विवाद उत्पन्न होगा परंतु अधिक लम्बा नहीं चलेगा। आमदनी लगभग समान सी रहेगी परंतु खर्चा अपेक्षाकृत अधिक होगा। बृहस्पति अब राशि से तीसरे हैं और कार्यों में सहयोग बढ़ेगा। भाई-बहिनों से संबंध सुधरेंगे। संतान संबंधी किसी समस्या के निदान का प्रयास करेंगे। स्वाभाविक उग्रता बढ़ेगी और हर कार्य को हानि-लाभ की चिंता किए बिना साधने की कोशिश करेंगे। सरकारी लोगों से चल रहा असामंजस्य दूर होगा। आर्थिक रूप से बाहरी लेन-देन में वृद्धि होगी। राशि स्वामी मंगल अब मार्गी हैं, स्वास्थ्य में सुधार होगा। अटके हुए या बाधित चल रहे कार्यों में गति बढ़ेगी। अष्टमेश बुध बारहवें भाव में शुक्र के साथ हैं। पुरानी चल रही विवादित और विपरीत परिस्थितियों को काबू में लाने की कोशिश सफल रहेगी। नौकरी करते हैं तो समय पक्ष का है। अपना मत और विचार योग्यता के साथ प्रकट करना होगा।

धनु - यह सप्ताह अतिमहत्वपूर्ण है। आर्थिक मामले को गंभीरता से लेना होगा। लेन-देन करते समय ध्यान रखना होगा कि भावी योजना धनाभाव से प्रभावित न हो। कार्यप्रणाली में कोई कानूनी कमी न रहे, इसका ध्यान रखकर कार्य करें, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास के अतिरेक में कोई ऐसा वचन न दें जो भारी पड़ जाए। राशि से बारहवें सूर्य कोई सरकारी बाधा का संकेत दे रहे हैं। सप्ताह मध्य में राशि से चतुर्थ चंद्रमा और मंगल की युति कोई पारिवारिक अशांति उत्पन्न कर सकती है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। लाभ के नूतन अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन, क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। संतान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी करते हैं तो अतिरिक्त आय और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी परंतु कुछ असंतोष बना रहेगा। यात्राओं से परहेज रखें, व्यर्थ में समय और धन की हानि हो सकती है। जो साधन उपलब्ध हैं उन्हीं के आधार पर योजना का क्रियान्वयन कर देना उचित है।

मकर - यह सप्ताह उत्साहवद्र्धक है। योजनाओं के क्रियान्वयन का उचित समय है। सहयोग और मदद में वृद्धि होगी। लाभकारी नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र को समृद्ध करने हेतु अतिरिक्त साधन जोड़ेंगे। कार्यप्रणाली को अधिक पुष्ट व विस्तृत करेंगे। कार्य विस्तार के क्रम में धनाभाव महसूस होगा परंतु अभी बाहर से प्रबंध करके भी कार्य साध लेना आवश्यक है। कोई बंधु-विवाद पुन: उभरकर सामने आ सकता है। व्यावसायिक यात्रा को अभी टाल देना उचित होगा, विवाद उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में माधुर्य बढ़ेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। अष्टमेश सूर्य लाभ भाव में हैं, इसलिए पैसा एक साथ न आकर टुकड़ों में प्राप्त होगा, आपको उसी में संतोष करना होगा। बुजुर्ग हैं तो स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। नौकरी करते हैं तो बाधाओं का समाधान होगा, संरक्षण बढ़ेगा और सहकर्मी लोगों का सहयोग बढ़ेगा। बहुत दिनों बाद स्वयं की प्रतिष्ठा में वृद्धि देखेंगे। किसी गलती की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखें।

कुंभ - यह सप्ताह मानसिक रूप से चल रही नकारात्मक भावनाओं को जीतकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का है। मार्ग अभी सरल नहीं है परंतु हिम्मत और परिश्रम किया तो आगे बढ़ते रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में कुछ उलझनें चल रही हैं, उनमें उलझकर व्यावसायिक गति को न रोकें। खर्चें का बोझ मन पर बना हुआ है, उसका कोई रास्ता निकल आएगा। साझेदारी के काम में लाभ होगा। तात्कालिन लाभ हेतु कोई छद्म मार्ग का उपयोग करने का जोखिम न लें। कर्ज प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक मामले में मितव्यता को साथ काम करें। आपकी राशि से सूर्य दशम में हैं अब अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मालिक आपके काम का पुरस्कार देंगे। नौकरी करने वालों को अधिकारी की मानसिकता के विपरीत क्रियाकलाप न हो, उसका ध्यान रखना होगा।

मीन- यह सप्ताह दूरदर्शिता के साथ निर्णय करने का है। वर्तमान प्रतिकूलता के आधार पर भयभीत होकर भावी अवसरों को व्यर्थ न जाने दें। सरकारी लोगों से काम-काज में वृद्धि होगी। साझेदारी के कार्यों में लम्बी वार्ता के उपरांत ही कोई निर्णय लेना उचित है। राशि स्वामी गुरु अब नीच राशि में हैं। अपनी सामथ्र्य का पुन: आकलन करना अभी आवश्यक है। आत्मविश्वास का अतिरेक आर्थिक रूप से व कर्मचारियों या सहयोगियों को लेकर यदि रहा तो हानिकारक हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। बाहरी व्यक्ति से पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। राशि से अष्टम शुक्र पर मंगल व शनि की दृष्टि है। आगे चलकर पराई समस्या को अपने गले न डाल लें, यह गलती न हो जाए, इसका ध्यान रखें।