Breaking news
नयी दिल्ली : सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि स्फूर्ति योजना के तहत मंजूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाकर तथा लाल फीताशाही को समाप्त कर दस्तकारों के लिये 5,000 संकुल (क्लस्टर) शुरू किये जा सकते हैं।
मंत्रालय ने परंपरागत उद्योगों के विकास और दस्तकारों की सहायता के मकसद से स्फूर्ति (स्कीम ऑफ फंड फॉर रिजनरेशन ऑफ ट्रेडिशनल इंडस्ट्रीज) योजना शुरू की है। इसके तहत परंपरागत उद्योगों और दस्तकारों को संकुलों के जरिये संगठित किया जाएगा, ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके और उनकी आय बढ़ायी जा सके।
योजना के तहत, साझा सुविधा केंद्रों के जरिये ढांचागत सुविधाएं तैयार करना, नई मशीनरी की खरीद, कच्चे माल के लिये बैंक और पैकेजिंग में सुधार के लिये समर्थन दिया जाता है।
मंत्री ने कहा कि ऐसे संकुल बनाने के लिये कदम उठाने में तेजी लाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘‘घोषित 371 संकुलों में से केवल 82 ही वास्तव में काम कर रहे हैं और अगर लालफीताशाही को समाप्त कर दिया जाए, तो 5,000 संकुल गठित करने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।’’
गडकरी ने मंत्रालय के अधिकारियों से इससे जुड़े मसलों को देखने और समस्याओं के समाधान करने को कहा ताकि वे संकुल परिचालन में आ सके जो अभी काम नहीं कर रहे।
मंत्री ने 18 राज्यों में फैले दस्तकार आधारित 50 स्फूर्ति संकुलों के उद्घाटान के बाद यह बात कही।
मंत्रालय ने इन 50 संकुलों के विकास के लिये 85 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये हैं।
संजय राउत बोले बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी शिवसेना, ममता को बताया शेरनी; दिया समर्थन
महाराष्ट्र  /   5 minutes ago
शिवसेना ने फैसला किया है कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव नही लड़ेगी। संजय राउत
देश  /   10 minutes ago
इंग्लैंड के चाय तक पांच विकेट पर 144 रन
दिल्ली  /   12 minutes ago
कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म कई बार अश्लील सामग्री प्रसारित करते हैं: न्यायालय
देश  /   15 minutes ago
जयशंकर ने आईएनएसटीसी गलियारे के मार्ग को चाबहार तक बढ़ाने पर सहमति की उम्मीद जतायी
राजस्थान  /   17 minutes ago
राजस्थान विस: भाजपा विधायकों की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   5 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   19 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   14 minutes ago
‘मुहावरों’ से राहुल का मोदी सरकार पर तंज| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   4 hours ago
राहुल गांधी के बयान पर घमासान,‘इमरजेंसी’ को ‘गलती’ बताना पड़ा भारी @6PM Bulletin @NationalDuniya
राजस्थान  /   4 hours ago
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
देश  /   1 days ago
Jaipur: गहलोत सरकार के खिलाफ, शिक्षकों का एलान-ए-जंग| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election: मालदा में ममता पर बरसे योगी, लव जिहाद-जय श्रीराम से वार @6PM Bulletin
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731