Breaking news
मुंबई : रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बुधवार को कहा कि उसने इंडिया ज्वेलरी पार्क मुंबई (आईजेपीएम) की स्थापना के लिए 95 वर्षों तक भूमि का कब्जा देने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के साथ एक समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।
जीजेईपीसी के अध्यक्ष कोलिन शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडिया ज्वेलरी पार्क मुंबई, जीजेईपीसी की एक और महत्वाकांक्षी परियोजना, एमआईडीसी के साथ इस भूमि मसौदा समझौते के साथ शुरू हो जाएगी। मैं एमआईडीसी को अब तक की सभी सहायता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन का अनुरोध करता हूं।’’ शाह ने कहा कि मुंबई में इंडिया ज्वेलरी पार्क, राज्य में आभूषण निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। यह वैश्विक निर्माताओं और निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित होगा।
यह 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को आकर्षित कर महाराष्ट्र और भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि यह एक लाख से अधिक श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
इंडिया ज्वेलरी पार्क मुंबई विनिर्माण इकाइयों, वाणिज्यिक क्षेत्रों, औद्योगिक श्रमिकों के लिए आवास और वाणिज्यिक सहायता सेवाओं के साथ एक एकीकृत रत्न और आभूषण औद्योगिक पार्क है।
यह उन आभूषण निर्माताओं और व्यापारियों को प्रभावी सहायता प्रदान करेगा जो महाराष्ट्र में नया कारोबार शुरू करने या अपने मौजूदा उद्यमों को मजबूत करने के लिए विस्तार करने में रुचि रखते हैं।
इंडिया ज्वेलरी पार्क, मुंबई के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा, "मुंबई में इंडिया ज्वेलरी पार्क चीन, तुर्की, इटली और थाइलैंड जैसे देशों में इसी तरह की परियोजनाओं के मुकाबले एक मानक है। यह आभूषण निर्माताओं और व्यापारियों को प्रभावी समर्थन प्रदान करेगा। ज्वैलरी पार्क में 21.3 एकड़ भूमि पर 1,000 से अधिक रत्न और आभूषण इकाइयां खोलने की परिकल्पना की गई है।
मेरे खिलाफ लगे आरोप हास्यास्पद, राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई: कार्ति चिदंबरम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली  /   20 minutes ago
मेरे खिलाफ लगे आरोप हास्यास्पद, राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई: कार्ति चिदंबरम
जम्मू और कश्मीर  /   23 minutes ago
भाजपा ने कश्मीरी पंडितों का सिर्फ शोषण किया है : महबूबा
लखनऊ  /   24 minutes ago
राज्यपाल के अभिभाषण को सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने आलोचना की
दिल्ली  /   27 minutes ago
ई-मुद्रा को आईपीओ को आखिरी दिन 2.72 गुना अभिदान
विदेश  /   30 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
उत्तर प्रदेश  /   1 years ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 years ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 years ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   1 years ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   1 years ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   1 years ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   1 years ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   1 years ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   7 hours ago
Quad Summit: क्वाड लीडर्स समिट में बोले PM मोदी क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान बनाया
देश  /   7 hours ago
Fuel Price Cut: ईंधन की कीमतें कम होने पर CM अशोक गहलोत बोले- बिना वजह वाहवाही लूट रही सरकार
देश  /   1 days ago
UP Budget 2022: 18वीं विधानसभा सत्र की शुरुआत| 26 मई को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी सरकार
देश  /   2 days ago
Amit Shah in Arunachal Pradesh:अमित शाह बोले- असम और अरुणाचल सीमा विवाद अगले साल तक सुलझा लिया जाएगा
देश  /   2 days ago
Rahul Gandhi In Cambridge: Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर बोला हमला| पाकिस्तान से की भारत की तुलना
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731