नयी दिल्ली,: पिछले दिनों कांग्रेस से तीन पीढ़ियों और करीब 50 साल पुराने रिश्ते को अलविदा कहने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पिछले महीने उन्हें कांग्रेस में सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 14 मई को फेसबुक के जरिए संबोधन में देश की सबसे पुरानी पार्टी को ‘‘गुड लक और गुडबाय कांग्रेस’’ कह दिया था।

सुनील जाखड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र हैं। बलराम जाखड़ मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल भी रहे हैं।