चेन्नई : तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 736 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,25,467 हो गई। वहीं, नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 36,463 हो गई।

चिकित्सकीय बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 772 संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 26,80,667 हो गई। यहां अब 8,337 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 1,01,446 नमूनों की जांच हुई, जिसके बाद कुल जांच की संख्या बढ़कर 5.40 करोड़ तक पहुंच गई। चेन्नई और कोयंबटूर से क्रमश: 107 और 109 नए मामले सामने आए हैं।