भुवनेश्वर :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिन की ओडिशा यात्रा पर मंगलवार शाम यहां पहुंचे।

वह यहां संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे जिसका कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजन किया जाएगा।

बुधवार और बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली बैठक में संघ के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा अंडमान निकोबार के पदाधिकारी भाग लेंगे।