नयी दिल्ली : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार बांस की खेती को प्रोत्साहन दे रही है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने भारत में बांस को लेकर अवसरों और चुनौतियों पर राष्ट्रीय परिचर्चा को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए यह बात कही।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दो दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बांस मिशन, नीति आयोग और इन्वेस्ट इंडिया ने किया है।

तोमर ने कहा कि सरकार बांस क्षेत्र के विकास के लिए जांच-परख कर रही है। बांस की खेती किसानों की आय दोगुना करने के लिए एक महत्वपूर्ण फसल हो सकती है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा विशेषरूप से पूर्वोत्तर के लोगों की आजीविका में सुधार होगा।