नई दिल्ली : 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  सोमवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनलों व ऑल इंडिया रेडियो पर हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जाएगा। साथ ही दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा।

वहीं ऑल इंडिया रेडियो के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में रात 9.30 बजे राष्ट्रपति के संबोधन को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना वायरस महामारी के कारण अलग तरह से आयोजित किया जा रहा है। 

 

इससे पहले 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने  संवैधानिक आदर्शों और महात्मा गांधी की शिक्षाओं के  साथ देश की सेना की भी प्रशंसा की। उन्होंने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के प्रति अपना समर्थन भी दिया और कहा, 'सरकार की प्रत्येक नीति राष्ट्र-प्रथम के तहत आती हैं। GST के आने के साथ, एक देश, एक कर, एक बाजार’ के हमारे दृष्टिकोण को हमने महसूस किया है।'