ग्लोबल स्टार बन चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अच्छा नाम कमाया है। प्रियंका अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने कड़वे अनुभवों पर कमेंट किया है।



प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक मशहूर मैगजीन को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की और कहा कि "मेरी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, निर्देशक मेरा अंडरवियर देखना चाहता था।"