दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निमार्ण करें:

 आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। किसान और युवा आज निराश है।अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। बिहार की जनता की आवाज़ कांग्रेस महागठबंधन के साथ है: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी