साप्ताहिक राशिफल, पं. अशोक दीक्षित

दिनांक - 12 से 18 सितम्बर, 2021

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष- इस सप्ताह व्यक्तिगत और व्यावसायिक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ बाधा सम्भावित है परंतु यथासमय समाधान भी हो जाएगा। कार्य-प्रणाली में परिणाम की पर्याप्तता हेतु नीति प्रयोग से घबराएं नहीं। रिश्तों या स्वाभाव की उदारता को व्यापार पर हावी न होने दें। कार्य-व्यवसाय में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी, लेकिन परस्पर सहयोग से इस पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्नति का नया अवसर चुनौती के रूप में प्राप्त होगा। कुछ दैनिक आय बढ़ेगी। कहीं किसी उधार के लिए या भावी फायदे के लिए कोई निवेश का जोखिम लेना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए लक्ष्य केन्दि्रत रहने की आवश्यकता है। मानसिक भटकाव अथवा कुछ निराशा के भावों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यक्तिगत किसी विवाद का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में सौम्यता बढ़ेगी, परिजनों का व्यवहार कुछ अनुकूल होगा। महिलाओं के लिए समय अच्छा है, उनकी इच्छाओं का सम्मान होगा, लेकिन किसी के व्यवहार से कुछ उदासी व आश्चर्य सा होगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कमी थोड़ी आहत कर सकती है।

वृषभ - इस सप्ताह किसी भी घटनाक्रम को साधारण या सहज मानने की गलती न करें। छोटी सी समस्या भी बड़ा प्रभाव दे सकती है। उधार के लेन-देन में जोखिम न लें। साझेदारी के कार्यों में पुनर्विचार की आवश्यकता रहेगी। कोई यात्रा सम्भावित है परंतु परिणाम में केवल संतोष करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न बरतें। आत्मग्लानि या नैराश्य से बाहर निकलना ही होगा। ईश्वर की प्रार्थना विशेष करें, भरोसा रखें। पिछली घटनाओं को याद रखकर रोने की अपेक्षा भावी सम्भावनाओं पर ध्यान केन्दि्रत करें। आय सीमित ही होगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी। कहीं बिना लाभ के भी कोई कार्य करना पड़ेगा, यह न सोचें कि आपका शोषण हो रहा है। विद्यार्थियों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे, तात्कालिक परिणाम अंतिम नहीं, यह मानें। निंदा करने वालों से चिढ़न न करके, उनसे प्रेरणा लेवें। महिलाओं को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान के प्रति थोड़ा कठोर होना होगा। स्वास्थ्य में कुछ बाधा सम्भावित है। कोई निर्धारित कार्यक्रम परिवर्तित करना पड़ सकता है। परिवार में सामंजस्य में कठिनता अनुभव होगी।

मिथुन - यह सप्ताह विशेष परिणामों वाला है। राशि स्वामी उच्च राशि में हैं और मंगल से युत है। कौशल के प्रदर्शन की इच्छा के प्रति समर्तित रहना होगा। रहना होगा। कुछ नये लोगों पर भरोसा फायदेमंद होगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कोई नया कार्यावसर हाथ मे आएगा। भावी लाभ की सम्भावना प्रबल होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में श्रम बढ़ेगा, अपेक्षाकृत लाभ सीमित होगा। कहीं से कोई उलाहना भी सुनना पड़ सकता है। किसी को सौंपी जिम्मेदारी पर भी ध्यान और निगाह रखनी होगी। यह सप्ताह थोड़ा चुनौती पूर्ण भी है, लेकिन कार्यों में मन को लगाना होगा। कुछ पारिवारिक जीवन में असुविधा हो सकती है, लेकिन बुद्धि के प्रयोग से नियंत्रण सम्भव है। इन दिनों विकल्पों पर विचार अवश्य करें। इन दिनों चार ग्रह स्वराशि में चल रहे हैं, लेकिन राशि से अष्टम दो वक्री ग्रहों की उपस्थिति कुछ असंतोष सा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए नियमित अध्ययन में कुछ बाधा अनुभव होगी। आचरण संबंधी विकारों का नुकसान प्रत्यक्ष होगा। महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वे किसी प्रतिकार की अपेक्षा मौन धारण करें।

कर्क- यह सप्ताह सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ कैसे प्राप्त हो, इस पर विचार आवश्यक है। परिवार में किसी विवाद में उलझने की अपेक्षा निदान की तरफ ध्यान दें। संतान संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। साझेदारी के व्यापार में कोई परिवर्तन या संशोधन तत्काल आवश्यक है, कुछ हानि सम्भावित है। अतिरिक्त अर्थ प्रबंध करना पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा सम्भावित है, परिणाम आधा मिलेगा, सो अधिक अपेक्षा न रखें, अतिरिक्त खर्च को रोकने का प्रयास करें। सप्ताहांत में राशि से सप्तम दो वक्री ग्रहों से चंद्रमा की युति अजीब कशमकश उत्पन्न कर सकती है। कोई आपको भटकाने हेतु प्रलोभन दे सकता है, सावधान रहें। कोई नया संधि प्रस्ताव पूर्व निर्धारित संधि की समाप्ति का कारण न बने। इन दिनों नई नौकरी की तलाश आरम्भ कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन में अन्य सहायक विधियों पर विचार करना होगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्य-भार और जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक कार्य बाधित होंगे, उलाहना मिलेगा। महिलाओं के लिए दाम्पत्य जीवन में शांति रखनी होगी। वाणी पर संयम रखना होगा।

सिंह- इस सप्ताह व्यावसायिक गतिविधियों मे तीव्रता बढ़ेगी। कुछ निर्णय शीघ्रता से लेने होंगे। अपनी तैयारी व सामर्थ्य को तदनुरूप विस्तार देना होगा। इन दिनों पारिवारिक मोह-माया या भावावेश को व्यापार पर हावी न होने दें। इन दिनों किसी के भरोसे न रहकर अधिकाधिक जिम्मेदारी स्वयं पूर्ण करने हेतु तैयार रहें। आपकी सफलता या असफलता से केवल आप ही प्रभावित होंगे कोई अन्य नहीं, इसलिए औरों पर ध्यान न दें। अनावश्यक निर्णय किसी पर थोपें नहीं। संतान को कोई उचित दिशा-निर्देश देना होगा। कर्ज संबंधी प्रयासों में तीव्रता आयेगी, सफलता मिलेगी। कोई कर्ज अटक रहा है तो मिल जायेगा। परिजनों से कोई विवाद संभावित है परंतु इस पर अभी ज्यादा ध्यान न दें। योजनाओं को जितना गोपनीय रखेंगे और केवल क्रियान्वयन पर ध्यान देंगे तो सफलता बढ़ेगी। दैनिक आय थोड़ी सी बढ़ेगी। उच्च संपर्क बढ़ेंगे, लाभ भी मिलेगा। कार्य प्रणाली में समय सीमा की अवहेलना हानिकारक व आक्षेप का कारण हो सकती है। विद्यार्थियों को मित्रों व साथियों से सावधान रहना होगा। महिलाओं को धैर्य धारण करना होगा। ‘हथेली पर सरसों नहीं उगती’ध्यान रखें।

कन्या- यह सप्ताह योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से अनुकूल है। अपनी बौद्धिक योग्यता का पूर्ण प्रयोग करें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा घातक हो सकता है। राशि से पंचम में वक्री शनि का वक्री गुरु से मिलन किसी घात-प्रतिघात या धोखे का संकेत दे रहा है। मान-सम्मान पर कोई प्रश्न चिन्ह आ सकता है। अभी अनावश्यक स्पष्टीकरण से बचे, इस पर कोई अधिक विश्वास नहीं करेगा। सरकारी नियमों के दायरे में रहकर कार्य करें, जरा सा उल्लंघन प्रत्यक्ष परिणाम दे सकती है। कोई संपति विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यों में वृद्धि है तो कुछ कपट या छल भी संभावित है। सप्ताहांत कुछ विशेष सतर्कता बरतने का भी विद्यार्थियों के लिए दैनिक-दिनचर्या को व्यवस्थित करना होगा। भावी संभावनाओं के प्रति स्थायी कार्य-योजना पर सोचना होगा। नौकरीपेशा हैं तो व्यर्थ सलाह व सहयोग देने से बचे। महिलाओं को व्यक्तिगत रूप से कुछ खटास अनुभव होगी। कार्य करने का मन होगा परंतु परिस्थिति विपरित सी रहेगी। वाणी की समृद्धि व चातुर्य आपका सहारा हो सकता है।

तुला- इस सप्ताह निर्णय लेने में सावधानी आवश्यक है। भावावेश हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यह समय वाणी पर संयम बरतने का है। विचारों या योग्यता प्रदर्शन का अतिरिक्त प्रयास आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है। इस सप्ताह खर्चा भी खूब है तो आय भी अच्छी होगी। कोई संपत्ति पर विवाद निराकरण की तरफ बढ़ेगा। स्वयं के स्वास्थ्य और ऐश्वर्य में वृद्धि करेंगे। अपनी कार्य प्रणाली व कार्यक्षेत्र को समृद्ध करने का प्रयास करेंगे। घर-परिवार में आपके किसी आचरण या व्यवहार पर आपत्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में किसी छोटी सी बात पर कोई बवाल या तर्क-विर्तक  हो सकते हैं। आप इन दिनों किसी की परवाह न करके अपनी इच्छा का वरण करेंगे। कार्य व्यवसाय पर अधिक ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के लिए भटकाव का समय है, सावधानी रखें। इन दिनों कुछ विशेष सीखने की इच्छा भी प्रबल होगी परंतु कुछ बाधा भी महसूस होगी और समाधान परक होगी। नौकरी-पेशा हैं तो पराये कामों में ज्यादा दखल न दें, अपने काम पर ध्यान दें, वरना आक्षेप स्वयं को झेलने होंगे। महिलाओं के लिए चातुर्य प्रयोग का समय है अपनी बात मनवाने हेतु कोई तिकड़म या चालाकी प्रयोग में लेनी होगी।

वृश्चिक- इस सप्ताह अपनी जीवन-पद्धति व कार्य पद्धति में सुधार करेगी। कुछ नया और विशेष करने या सीखने की इच्छा प्रबल रहेगी। किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हेतु भरपूर प्रयास करेंगे, सफलता संभावित है। किसी व्यावसायिक यात्रा की मनोरंजक बनाने की सोचेंगे। पत्नी की प्रसन्नता हेतु कोई प्रयास करेंगे। मित्रों से कोई मन मुटाव सा हो सकता है। इस समय आय वृद्धि का पूर्ण प्रयास करने की आवश्यकता है। उच्च दर्जे के व्यक्ति और वरीष्ठजनों का सहयोग मिल सकता है अथवा उनकी सहमति से कार्य करने में हित होगा। स्वाभाविक उद्वेग को नियंत्रित कर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का लाभ मिलेगा। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी हेतु कोई नया प्रयोग करेंगे या विषय जोड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए कोई नयी संभावना दृष्टि गोचर होगी, तदनुरूप परिश्रम की योजना न रही तो हानि होगी। नौकरीपेशा हैं तो कौशल के प्रदर्शन से उन्नति संभव है। महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य व ऐश्वर्य पर ध्यान देने का समय है। किसी से कोई ईर्ष्या हो सकती है। किसी अन्य महिला की बात चुभ जायेगी और आप जोखिम लेने की जिद्द कर सकती है।

धनु- इस सप्ताह आय-व्यय के अनुपात का निरीक्षण पुनःपुनः करना होगा। तात्कालिक कोई खर्चा किसी पूर्व निर्धारित योजना को प्रभावित कर सकता है। किसी मासिक किश्त के भुगतान हेतु कोई प्रबंध करना पड़ सकता है। अपनी कार्य-प्रणाली को ठीक करेंगे। सहज ही सहयोग नहीं मिलेगा, कोई विशेष प्रक्रिया अपनानी होगी। व्यापार में कुछ प्रतिस्पर्द्धा रहेगी, न्यूनतम लाभ पर भी व्यापार करना अभी आश्ययक है। क्रोध और आवेश में कोई नादानी न करें, किसी की उपेक्षा अटकाव का कारण हो सकती है। राशि स्वामी गुरु वक्री होकर नीच राशि मकर में आ रहे हैं। कोई निर्धारित कार्यक्रम या व्यावसायिक योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। किसी कार्य हेतु संबंधित व्यक्ति के अलावा अन्य किसी पर भरोसा न करें। आय के तद्पयोग के लिए कुछ चिंतन आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए यह समय सतर्कता का है। एक साथ दोहरी मेहनत करने से ही शांति व सफलता सम्भव है। मानसिक उद्वेग के निवारणार्थ कुछ ईश्वर चिंतन अवश्य करें। महिलाओं को अनावश्यक मत प्रदर्शन से बचना होगा। किसी अन्य की पीड़ा आपके ऊपर आ सकती है। इन दिनों किसी की सलाह या बात मानने या सुनने में कठिनाई होगी।

मकर- यह सप्ताह किसी नई गतिविधि में उलझाने वाला है। कोई तात्कालिक विपरीत घटनाक्रम का सामना धैर्यपूर्वक करें। सहसा ही किसी कार्य को छोड़ने या प्राप्त करने का निर्णय न करें। कार्य विस्तार में सावधानी रखें, अपनी आर्थिक सामर्थ्य को किसी भ्रम में नजरंदाज न करें। कार्य-प्रणाली में तकनीकी प्रयोग बढ़ाने से फायदा होगा। कुछ नए सहयोगी या कर्मचारी नियुक्त करना उचित होगा। यह ध्यान रखें कि सब कुछ आप अकेले नहीं सम्भाल पाएंगे। साझेदारी के व्यापार में बुद्धि प्रयोग आवश्यक है, किसी को छोड़े बिना अन्य विकल्प का निर्धारण आवश्यक है। सरकारी बाधा आ सकती है। किसी सामर्थ्यवान सम्पर्क सूत्र को प्रयोग में ले सकते हैं, फिर भी कोई जुर्माना तो अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए योजनाबद्ध तौर-तरीका अपनाने का समय है। सफलता के लिए स्वयं को बदलना होगा। अध्ययन प्रणाली में कोई संशोधन जरूरी है। महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। बुजुर्गों की कोई नाराजगी हो सकती है। परिजनों की रोक-टोक भी हो सकती है।

कुंभ - इस सप्ताह उत्पन्न किसी परिस्थिति को साधारण न समझें। कोई छोटा सा अवसर भी भारी प्रसिद्धि लाभ का कारण हो सकता है। कार्य-सम्पादन हेतु व्यक्ति चयन में छानबीन अवश्य करें। साझेदारों का उलाहना सुनना पड़ सकता है। जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी, आपकी सांत्वना अभी कोई काम न करेगी, उनकी बात माननी ही होगी। कार्यभार अचानक बढ़ जाएगा। पूर्व में की गई लापरवाही अखरेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों में सामंजस्य बनान कठीन प्रतीत होगा परंतु यह व्यावसायिक उन्नति का समय भी है। यात्रा के सुखद परिणाम  मिलेंगे। किसी भी मद या नशे या अहंकार में निर्णय न करें, यथार्थ सामर्थ्य को समझकर जो करेंगे सुरक्षित होगा। कोई धार्मिक आयोजन या अनुष्ठान  कर सकते हैं या  मानसिक शांति हेतु कहीं दान-पुण्य  करेंगे। विद्यार्थी को नैतिक अनुशासन व आदर्श के प्रति सजग होना होगा। इन दिनों जो कर रहे हैं, वह कितना उचित है, यह सोचें। प्रतिस्पर्द्धा को साधने हेतु लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है, ध्यान रखें। महिलाओं के लिए समय विशेष है। परिजनों में सामंजस्य करना होगा। अनिच्छा से कोई यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। व्यक्तिगत उन्नति की सोच प्रबल होगी।

मीन- इस सप्ताह नैतिक आदर्शों की पुनर्स्थापना करनी होगी। कार्य-प्रणाली में सुधार व संशोधन आवश्यक है। लाभ वृद्धि हेतु नीति प्रयोग आवश्यक है। सहज-सलाह या मदद लेने अभी दूर रहे, अपितु अपनी कार्य-सिद्धि हेतु सशक्त योजना बनाए। सामान्य से कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। आप ध्यान रखें की कोई विशेष व्यक्ति नाराज न हो, बाकी अन्य की आप परवाह न करें। स्वास्थ्य की जांच करवानी पड़ सकती है, दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य वर्द्धक पदार्थ और प्रक्रिया को स्थान देंगे। इन दिनों नींद कम आएगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में अनुपस्थिति या सीमित उपस्थिति रहेगी। विवादों का निपटारा सम्भव है। कार्यक्षेत्र में सुधार के क्रम में साथियों या कर्मचारियों की क्लास लेंगे। दिशा-निर्देश देंगे। लाभ का प्रलोभन भी देंगे। विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास करना होगा। सहायक योग्यता में वृद्धि करेंगे। कोई पार्ट-टाईम आमदनी का प्रयास करेंगे। महिलाओं को कुछ कष्ट सम्भावित है। पुरानी कोई समस्या उभरेगी। परिजनों का सहारा मिलेगा।