साप्ताहिक राशिफल - पं. अशोक दीक्षित

दिनांक - 24 से 30 जनवरी, 2021

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह व्यर्थ के विचारों और प्रपंचों में उलझकर क्रियात्मक पक्ष पर अधिक ध्यान देने वाला है। सप्ताहारंभ में अनावश्यक और अकारण भय और तनाव सा अनुभव करेंगे। किसी अचल सम्पत्ति के विषय में निर्णय करने हेतु बाध्यता सी महसूस होगी। परिजनों से विचार विनिमय में कुछ असुविधा अथवा तर्क-वितर्क की स्थिति उत्पन्न होगी। इस समय व्यापार के अतिरिक्त विस्तार की अपेक्षा जो कार्य चल रहे हैं या अटक गए हैं, उन पर अधिक केन्द्रित होने की आवश्यकता है। राशि से दशम में चार प्रमुख ग्रह हैं और गुरु व शनि अस्त भी हैं। बहुत कोशिश करने के बाद भी कुछ कार्यों में विलम्ब सा बना रहेगा। सामान्य से कार्य के लिए भी दो से अधिक बार प्रयास करना होगा। सप्ताह मध्य में कुछ लाभ होगा। प्रसिद्ध और सामथ्र्यवान लोगों से मिलकर मदद प्राप्त कर सकते हैं। संतान को लेकर कोई दुविधा सी रहेगी, फिर भी उनके संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेना ही पड़ेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी ऊंच-नीच हो सकती है। उदर-विकार परेशान कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो बजाए पारिवारिक और सामाजिक घटनाओं की चिंता करने के, काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ - इस सप्ताह भूतकाल की घटनाओं व हानि-लाभ की चिंता से मुक्त होकर अपनी कार्य-कुशलता को अधिक उन्नत करने की आवश्यकता रहेगी। खर्चा अधिक बना रहेगा परंतु आमदनी भी बढ़ेगी। नए कार्यों से भी लाभ होगा। मित्रों से मिलना होगा और व्यापार विस्तार में उनका सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। इस समय कोई भी कार्य और कोई भी प्रयास आसान नहीं परंतु समय और आवश्यकतानुसार सहयोग व सलाह प्राप्त होगी। राशि से छठे भाव पर शनि व मंगल का संयुक्त दृष्टि प्रभाव शत्रु विवादों को बढ़ाएगा परंतु अब उनका समाधान हो सकेगा। कर्ज प्राप्ति में आ रही बाधाओं का सप्ताह मध्य में समाधान सम्भावित है। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा। चिकित्सा पद्धति में भी परिवर्तन करने की सोचेंगे। दैनिक रोजी-रोटी कमाने व खुदरा व्यापार करने वालों की आय बढ़ेगी, वे आय वृद्धि हेतु कुछ नया विषय जोड़ेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो कार्य-भार कम होगा, लाभ का कोई अतिरिक्त साधन या मार्ग पर विचार करेंगे।

मिथुन - यह सप्ताह कुछ राहत देने वाला है। खर्च का बोझ कम होगा। अर्थ-प्रबंध में सरलता आएगी। दो पैसे जोडऩे की सोचेंगे। राशि के स्वामी बुध अब उदय हो गए हैं और सप्ताह मध्य में राशि से नवम आ जाएंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा। कार्यों में चल रहे अवरोध अब समाप्त होंगे। नया सोचेंगे और क्रियान्वयन हेतु अपनी कार्य-प्रणाली व नीति में परिवर्तन करेंगे। अपने जन्म स्थान की यात्रा करेंगे या पुराने रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। भविष्य में सम्भावित कुछ बड़े कार्यों की योजना बन सकती है। कुछ लोग आपके प्रति किए गए दुव्र्यवहार पर अपना स्पष्टीकरण देने की कोशिश करेंगे। अभी सम्पर्क और संसाधनों की वृद्धि पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना होगा और सीमित लाभ में संतुष्ट रहना होगा। राशि से अष्टम तीन ग्रह अपनी बुरी आदतों व लापरवाही के प्रति सचेत कर रहे हैं। यदि सुधार न किया तो स्वास्थ्य और व्यापार में हानि सम्भावित है। यदि कहीं नौकरी करते हैं तो यह उन्नति का समय है और योग्यता के प्रदर्शन का भी समय है।

कर्क- यह सप्ताह अत्यधिक व्यस्त जाने वाला है। व्यवसाय संबंधी कार्यों में भाग-दौड़ सी रहेगी। कार्य-भार की अधिकता रहेगी। एक ही समय पर कई विषयों पर ध्यान देने की मजबूरी सी रहेगी। आय-व्यय का गणित प्रभावित होगा। आमदनी तो पर्याप्त होगी परंतु अभी आपकी आवश्यकताएं भी अधिक ही रहेंगी। कोई अचानक से यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। कोई निकटतम परिचित विरोध प्रकट करेगा और अभी आपको उनका व्यवहार शत्रुवत सा लगेगा। मानसिक आवेगों पर अभी पूर्ण नियंत्रण रखने की जरूरत है। उद्वेग में आकर कोई रिश्ता न बिगाड़े। सप्ताह मध्य के उपरांत कुछ अनुकूलता महसूस करेंगे। मन के वहम भी मिट जाएंगे। एक नई ऊर्जा के साथ पुन: अपने कार्यों में मन लगाएंगे। दैनिक आय आनुपातिक रूप से मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य में शारीरिक की अपेक्षा मानसिक कमजोरी अनुभव करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्वभाव की सरलता के साथ सहकर्मियों का सहयोग लेकर चलेंगे तो सफल रहेंगे।

सिंह - इस सप्ताह एक अजीब सी शांति और अरुचि सी बनी रहेगी। काम में मन कम लगेगा, एकांत में रहने का मन करेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ कमजोरी व थकान सी महसूस होगी। कुछ विवादित परिस्थितियों का समाधान नहीं मिल पाने के कारण हताशा सी रहेगी। यदि धैर्य के साथ प्रयास करेंगे तो अवश्य कोई समाधान मिलेगा। राशि के स्वामी सूर्य अभी गुरु की ओर जा रहे हैं। इस समय अपने गुरु या बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेंगे तो आपके हित में होगा। अभी यदि किसी से भी कोई गम्भीर चर्चा करेंगे तो वह थोड़ा रुखा व्यवहार प्रदर्शित करेंगे। ऐसा लगेगा जैसे कोई आपको समझ ही नहीं रहा है। व्यापार विस्तार या व्यापार परिवर्तन की अपेक्षा जो काम चल रहा है, उसी में सुधार व परीक्षण करना हितकारी है। यदि नौकरी करते हैं तो आस-पास नकारात्मक सा वातावरण देखेंगे। वरीष्ठजनों का उलाहना भी मिलेगा। आपकी मजबूरी पर अभी कोई ध्यान नहीं देगा।

कन्या - इस सप्ताह प्रतिशोध की भावना से ऊपर उठकर अपनी योग्यता व कार्यकुशलता को बढ़ाने की अधिक आवश्यकता रहेगी। सप्ताहारंभ में राशि से नवम राहु व चंद्र की युति किसी यात्रा में नुकसान की सूचना दे रही है। यहां तक कि आप कोई धार्मिक स्थल जावें और वहां आपकी जेब कट जाए, ऐसा भी हो सकता है, इसलिए सावधानी अत्यावश्यक है। आपके राशि स्वामी बुध अब उदित हैं परंतु पंचमेश शनि और सप्तमेश गुरु अस्त हो गए हैं। साझेदारी के मामलों में कुछ असुविधा सी होगी और कुछ नीतियों पर पुनर्विचार की आवश्यकता महसूस होगी। जीवनसाथी के द्वारा कुछ कठोर व्यवहार देखने को मिलेगा। उनके प्रति की गई लापरवाही का आक्षेप आप को सुनने को मिलेगा। सप्ताह मध्य में राशि स्वामी बुध राशि से छठे रहेंगे। कर्ज के पुनर्भुगतान में सरलता रहेगी, अचानक धन प्राप्ति होने से जरुरी काम सद जाएगा। कार्य-व्यवसाय में अनावश्यक अड़चन डालने के कारण किसी से कोई वाद-विवाद भी सम्भावित है। यदि प्राइवेट नौकरी करते हैं तो वरीष्ठजनों के द्वारा सकारात्मक और हितकारी मार्गदर्शन मिल सकता है। अपना कद बढ़ाने का पुन: अवसर मिल सकता है।

तुला- यह सप्ताह घूमने-फिरने और मित्रों व प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप में व्यतीत होगा। कोई मनोरंजक उत्सव में शामिल होकर या आयोजित कर मायूसी व अरुचि को दूर करने की सोचेंगे। नाराज चल रहे लोगों को राजी करने का प्रयास करेंगे परंतु फिर भी आपकी वाणी से कुछ लोगों को पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित है कि आप एकान्तवासी न बनें। काम-धंधे में सहज गति और वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ नए सहयोगी अथवा संसाधनों को जोडऩे पर विचार करेंगे। साझेदारी संबंधी बातों में कोई हल निकल आएगा। पूर्व में किए गए किसी आय-वर्धक प्रयास का परिणाम प्राप्त हो सकता है। संतान की किसी यात्रा पर आपको आपत्ति रहेगी परंतु वे आपको संतुष्ट कर देंगे। गुरु अब अस्त हो गए हैं। परिजनों की तरफ से चल रही बेरुखी अब कम होगी। नौकरी करते हैं तो कार्य का दबाव कम होगा। कुछ नया सोच सकेंगे या पुराने अधूरे चल रहे कार्यों को सुधारने की चेष्टा करेंगे। राशि स्वामी शुक्र सप्ताह मध्य में राशि से चौथे आ जाएंगे। सामाजिक रूप से कहीं सम्मान प्राप्त होगा। घर में रिश्तेदारों व परिजनों को आमंत्रित करेंगे।

वृश्चिक - यह सप्ताह आजीविका क्षेत्रों में आय-वृद्धि के अतिरिक्त संसाधनों पर विचार करने वाला है। नए सहयोगियों की तलाश करेंगे। दूसरे शहरों से सम्पर्क बढ़ाएंगे। राशि के स्वामी मंगल छठे भाव में हैं और बारहवें घर के स्वामी शुक्र दूसरे घर में पंूजी का निवेश करने की प्रेरणा दे रहे हैं परंतु ध्यान रहे आपकी राशि में केतु उपस्थित हैं और धनेश व पंचमेश गुरु अब अस्त हो गए हैं। सहसा ही कोई निर्णय न लेवें। सुनी-सुनाई बातों में आकर विवेक को गिरवी न रखें। परिवारजनों की अपेक्षाएं आप से बढ़ जाएंगी, किसी विषय पर टकराव भी देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना अनिवार्य है, जरा सी लापरवाही बड़े खर्चे का कारण बन सकती है। धर्म-कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं या धार्मिक यात्रा हो सकती है। संतान का कोई कार्य बिगड़ जाने से पीड़ा होगी। पिता के स्वास्थ्य में कुछ तकलीफ हो सकती है। सप्ताहांत व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा है। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग लाभकारी है।

धनु - यह सप्ताह पुरानी गलतियों या भूल का भुगतान कराने वाला सिद्ध हो सकता है। जिस छोटी सी बात को नजरंदाज कर रहे थे। यह बड़़ी गलती का अहसास करा सकती है। राशि के स्वामी गुरु अब अस्त हैं, आपको अभी किसी भी प्रकार के प्रतिकार से दूर रहना चाहिए। कुछ कड़वी बातों को सुनने की क्षमता बढ़ानी होगी, तभी थोड़ी राहत मिल सकती है, अन्यथा आप अटक सकते हैं। जो सहयोग करेगा वो खरी-खोटी भी सुनाएगा। विवादित मामलों में सरलता के साथ घटना को टालते रहने में भलाई है, परिणाम की ओर न बढ़े। कर्जदारों का दबाव सा रहेगा और अभी तो घर के बाहर से मदद लेकर काम निपटा लेना ही बुद्धिमानी होगी। अपने हित के लाभ हेतु कुछ प्रतिक्षा और करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में कुछ नरमी सी रहेगी। आत्मबल में थोड़ी गिरावट आएगी। इस समय आध्यात्मिक और धार्मिक बल की आपको आवश्यकता है। अपना पूजा-पाठ का समय बढ़ाना हितकारी होगा। सजगता से रहें अन्यथा कोई चोट-खरोंच आ सकती है। कोई शल्यक्रिया स्थगित हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो दशमेश बुध के अब अनुकूल होने से कार्यों में सहयोग मिलेगा, कार्यों की प्रशंसा होगी।

मकर - यह सप्ताह चुनौती से परिपूर्ण है। कार्य-व्यवसाय व पारिवारिक रूप से आपकी सामथ्र्य और धैर्य का परीक्षण देखने को मिलेगा। राशि के स्वामी शनि अस्त हैं और गुरु भी अब अस्त हैं। सहयोग में कमी महसूस होगी। अंतिम स्तर पर कोई अपना असहयोग प्रकट करेगा। काम आपके बन जाएंगे परंतु बौद्धिक संघर्ष और परिश्रम अपेक्षाकृत अधिक रहेगा। जिन पर अधिक भरोसा था वे कमजोर सिद्ध होंगे परंतु कोई साधारण सा परिचित बड़ी मदद कर जाएगा। अष्टमेश सूर्य अभी आपकी राशि में हैं, इसलिए स्वास्थ्य का पाया थोड़ा नरम रहेगा। खांसी-बुखार हो सकता है। संतान की कार्यप्रणाली व उनके व्यवहार से थोड़ी अप्रसन्नता हो सकती है। माता का सहयोग व उनका आशीर्वाद काम को सिद्ध कर सकता है, थोड़े समय उनकी सेवा करें और उनके साथ समय गुजारें। जीवनसाथी का स्वभाव कुछ कठोर प्रतीत होगा वे अलग ही राग अलापेंगे। आपकी मजबूरी के विपरीत कोई जिद्द करेंगे। कार्यक्षेत्र की कमियों पर अभी अधिक ध्यान देने की जरुरत है। वरना बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। कर्मचारियों की छटनी व नई भर्ती पर ध्यान देवें। नौकरी करते हैं तो आस-पास कलह की सम्भावना है। आपकी मदद लेकर कोई आप पर ही वार कर सकता है। व्यर्थ में सलाह न दें।

कुंभ - यह सप्ताह विवादित मामलों व कारणों से दूर रहने का संकेत दे रहा है। किसी की समस्या आपके गले पड़ सकती है। स्वार्थ रहित होकर किसी की बेगार भी करनी पड़े तो करने में बुराई नहीं। किसी आवश्यक कार्य हेतु अल्पावधि के लिए कोई आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। संतान के संबंध में कोई अच्छा सा खर्चा सामने आ सकता है परंतु उनकी उन्नति के लिए ऐसा करना आवश्यक हो जाएगा। इस सप्ताह आय वृद्धि के लिए कोई नया सहयोग या संधि का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी भी अब आपके विचारों से सहमति प्रकट करेंगे। कोई धार्मिक भूल आपको याद आएगी परंतु क्षमा-याचना ही अभी कर सकते हैं, भूल को सुधारने हेतु प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। यदि व्यावसायिक कर्ज की आवश्यकता है तो प्राप्ति हो सकती है। लाभेश व धनेश गुरु अस्त हैं, इसलिए नीति-विरुद्ध कोई ऋण न लें न ही भावावेश में कोई वचन दें, सोचकर निर्णय करें। आपको किसी श्रेष्ठ व विश्वासपात्र सलाहकार की बेहद आवश्यकता है, उसका प्रयास करें, उचित सलाह लें। यदि नौकरीपेशा हैं तो कार्य-प्रणाली में समय प्रतिबद्धता का ध्यान रखें। किसी भी तरह अपने काम समय पर पूर्ण करें तभी आक्षेप से बच सकते हैं।

मीन - यह सप्ताह अभिमान मुक्त होकर दूरदर्शिता के साथ निर्णय लेने का है। कल्पनीय लाभ के आधार पर निवेश न करें। जो अभी साथ खड़े हैं या सहयोग की बात कर रहे हैं, उन पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। उनमें से आधे समय आने पर फोन उठाना बंद कर देंगे। भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। उनका व्यवहार और कार्य-प्रणाली पर आपको आपत्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। इस समय अपने वक्तव्यों में शब्द चयन पर बेहद सावधानी रखनी होगी। अकारण ही आपके स्वभाव के विरुद्ध कोई धारणा बना सकता है। जिससे कार्य अटक सकता है। राजनैतिक लाभ के प्रयास अभी व्यर्थ रहेंंगे। कार्यक्षेत्र में संसाधनों व सौन्दर्य पर खर्चा करेंगे। किसी महिला से वाद-विवाद अभी आप पर भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी व वात-विकार परेशान कर सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने के साथ में व्यापार संबंधी यात्रा हो  सकती है। यदि नौकरी पेशा हैं तो कार्य-प्रणाली में तकनीकी प्रयोग और चतुराई के द्वारा प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।