यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह क्रियात्मकता की वृद्धि कराने वाला है। व्यर्थ की दौड़-भाग से मुक्ति मिलेगी परंतु सकारात्मक और उत्पादक कार्यों में गति बढ़ेगी। धन-लाभ होगा परंतु आवश्यकतानुसार अपर्याप्तता रहेगी। कोई न कोई अज्ञात चिंतन सा किसी निर्णय को लेकर बना रहेगा। अब राशि स्वामी मंगल राशि में हैं, इसलिए हिम्मत करके निर्णय लेकर आगे बढऩे में ही फायदा है। असहयोग से घबराए नहीं। एक बार आप आगे बढऩे का संकल्प लेंगे तो लोग जुड़ते चले जाएंगे। सप्ताह मध्य में यदि कोई कानूनी या सरकारी काम अटका हुआ है तो किसी की मदद से पूर्ण हो जाएगा। पारिवारिक कोई असहमति आपके निर्णय पर रहेगी परंतु उनको समझाने में सफल हो जाएंगे। भूमि-भवन संबंधी कोई निर्णय हो सकता है। आपके दिन बदल रहे हैं, स्वभाव का क्रोध कम होगा और पिछली किसी गलती को सुधारने का प्रयास करेंगे। दान-पुण्य करेंगे। अपने गुरु और सलाहकार वर्ग का लाभ लेंगे, उनका सम्मान करेंगे। नौकरी करते हैं तो अब बड़ी योजना पर काम करेंगे, लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में सफल हो जाएंगे।

वृषभ - यह सप्ताह अत्यधिक विशेष है। भावुकता में या भयभीत होकर कोई निर्णय न करें। विवादित परिस्थितियों को जितना टाल सके उतना ही आपके हित में होगा। यद्यपि आर्थिक दबाव कुछ कम होगा परंतु मानसिक उद्वेग कुछ न कुछ बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ कठिनता का सामना करेंगे। यदि साझे में कोई व्यापार है या किसी के साथ मिलकर कोई आरम्भ करना चाह रहे हैं तो यह उचित समय नहीं। कुछ रिश्तेदार आर्थिक सहयोग की बात करेंगे परंतु कोई न कोई बहाना भी बनाते रहेंगे। कोई मित्र आपका बड़ा सहारा हो सकता है। आपको कुछ समस्याओं को समय पर छोड़कर, वर्तमान कार्य में मन लगाना ही श्रेष्ठ उपाय है। राशि से बारहवें आए मंगल कदम दर कदम सावधानी रखने का संकेत दे रहे हैं। ऋण संबंधी कोई विवाद तूल पकड सकता है परंतु आपको सादगी व सहनशीलता का परिचय देना होगा। नौकरी करते हैं तो अपने मूल कार्य के लिए अतिरिक्त समय देना होगा, व्यर्थ की दौड़-भाग से भी आप बच नहीं सकते। व्यावसायिक या कार्यक्षेत्र संबंधी चिंतन का असर घर पर नहीं आने दें, अन्यथा कुछ रिश्ते नाराज हो सकते हैं।

मिथुन - यह सप्ताह व्यस्ततापूर्ण है, यात्राओं की अधिकता है। आकस्मिक किसी सफलता से भावी निर्णय करने में आसानी होगी। सूर्य देव अब राशि से सप्तम में हैं, इसलिए संधि या साझेदारी के कार्यों में चातुर्य का प्रयोग करना ही होगा। जीवनसाथी का किसी बात पर विरोध भी सहना होगा। मंगल ग्यारहवें हैं और धन के आवागमन की गति भी बढ़ेगी। किन्हीं खर्चें जो हो गए हैं और जो सम्भावित हैं, उनको लेकर कुछ दुविधा सी महसूस होगी। कर्ज को लेकर थोड़ा सा दबाव महसूस होगा परंतु हिम्मत के सहारे समाधान कर सकेंगे। जो आर्थिक समस्याएं हैं उनका निराकरण होगा और कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी। आर्थिक और सामाजिक रूप से जो आपने वादे कर रखे हैं, उनको निभा सकेंगे। आपके राशि स्वामी बुध अभी अस्त हैं, इसलिए काम चलते रहेंगे, किन्तु परिणाम में कुछ विलम्ब सा होता रहेगा, यह चिंताजनक नहीं होगा। सप्ताहांत में और वर्षारम्भ में आर्थिक रूप से कुछ अच्छे आश्वासन मिलेंगे। नौकरी करते हैं तो जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। यश-प्रतिष्ठा के लिए अधिक श्रम करेंगे। दैनिक आय और व्यय दोनों की वृद्धि होगी।

कर्क - यह सप्ताह उत्साह से भरा और क्रियात्मकपूर्ण है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी रहेगी। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। जहां से धन प्राप्ति की उम्मीद में कोई खर्चा आप रोके हुए हैं, उसके लिए कोई अतिरिक्त प्रबंध भी करके रखना होगा। स्वयं की सामथ्र्य और क्षमता को बढ़ा हुआ पाएंगे परंतु किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ भय सा रहेगा। किसी योग्य गुरु या मार्गदर्शक की सलाह अति मददगार सिद्ध होगी। यह सप्ताह लेन-देन की परिस्थितियों को सरल कराने वाला है। नहीं चाहते हुए भी कहीं अनावश्यक खर्चा करेंगे। मंगल अब राशि से दशम में बली हैं। दूसरे शहरों से या विदेशों से व्यापार बढ़ेगा। लम्बी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह मध्य में कोई सहज वाद-विवाद भी सम्भावित है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वे किसी बात पर अपनी प्रसंशा की कामना आप से रखेंगे। शत्रु विवादों का निपटारा करने का उचित समय है। सूर्य अब अनुकूल हैं, कर्ज संबंधी बातों में भी सरलता आएगी। यदि नौकरी करते हैं तो वरीष्ठ लोगों की नाराजगी तो रहेगी परंतु आपके परिश्रम और कार्यक्षमता की प्रसंशा भी होगी। कोई नई संधि करनी है तो कानूनी पक्ष का ध्यान अवश्य रखें।

सिंह - यह सप्ताह योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उचित सलाह और पृष्ठभूमि प्रदान कराने वाला है। सप्ताहारंभ में कोई संशय और दुविधा उत्पन्न होगी परंतु स्वविवेक से उसका समाधान कर सकेंगे। मंगल अब आपके बेहद अनुकूल हैं। पद-प्रतिष्ठा और आय वृद्धि के प्रयासों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। दशमस्थ राहु अब आपके अनुकूल हैं और नीतिगत प्रयासों से समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। कार्य थोड़े मंद गति से पूरे होंगे परंतु अनावश्यक किसी कर्ज के जाल में न उलझें तो बेहतर होगा। जितना आवश्यकता हो उतना ही निवेश करके काम निकालने में ही फायदा है। संसाधनों के विषय में उन्हीं पर विचार करें जो बेहद जरूरी हैं। कामकाज के संबंध में विपरीत परिस्थितियों में भी यात्रा सम्भावित है। इस समय उन लोगों से सहयोग का प्रस्ताव रखें, जिन्हें कभी आपने सहयोग किया। इस सप्ताह धन के आवागमन की गति तेज रहेगी। सप्ताहांत में कोई अचानक विवाद या कोई चोट-खरोंच की सम्भावना है, सावधानी बरतनी होगी। यदि नौकरी करते हैं तो आस-पास के वातावरण से मुक्त रहकर केवल अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहेंगे तो अनावश्यक समस्या से बच जाएंगे।

कन्या - यह सप्ताह कुछ कठिनाई पूर्ण है। सावधानी और मितव्यता से निर्णय लेने होंगे। किसी भी दबाव या भावुकता में ऐसा निर्णय न करें जो आपके गले की फांस बन जाए। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, चिकित्सा कराने में कोई लापरवाही न करें। मन में चल रही दुविधा और समस्या से परिजनों को अवगत कराना आपके लिए सुखकारी हो सकता है। उनसे कोई मदद अवश्य मिल सकती है। घर-परिवार के मसलों में अभी उलझने का उचित समय नहीं उधर से ध्यान हटाकर काम पर अधिक ध्यान देना ही ठीक है। संतान की तरफ से कुछ प्रसन्नता मिलेगी। किसी उत्सव या समारोह में जाएंगे और मन को शांत रखने में मदद मिलेगी। यह सप्ताह श्रम-साध्य है, यात्राएं बढ़ेंगी, आय बढ़ेगी और व्यस्तता भी बढ़ेगी। दूसरे शहर या विदेश के लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। इस समय खर्च भी ऊंचे रहेंगे। मंगल  अब राशि से अष्टम में हैं और व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में कुछ खट्टे-मीठे अनुभव प्राप्त होंगे। सूर्य अब राशि से चौथे हैं और पारिवारिक व सामाजिक गतिविधि बढ़ेगी।

तुला - सप्ताह का आरम्भ किसी विशेष समाचार से होगा। मन में लोभ और निराशा उत्पन्न होगी। ऐसा लगेगा जैसे कोई वादा करके मुकर गया हो और आपका होता हुआ कार्य बिगड़ गया है। धैर्य से काम लिया तो कोई अन्य मार्ग खोजने में सफलता मिलेगी। शनि व मंगल की पूर्ण दृष्टि अब आपकी राशि पर है। निश्चित मानकर चले कि आपका कोई भी मार्ग या कार्य आसान नहीं है, लेकिन मन के डर को काबू में रखकर धैर्य से काम लिया तो काफी कुछ सम्हाल लेंगे। इस समय आपको आध्यात्मिक बल की आवश्यकता है। अतिरिक्त पूजा-पाठ करने होंगे। इस समय शक्ति की आराधना रक्षात्मक सिद्ध होगी। किसी तीर्थ क्षेत्र या शक्ति पीठ का दर्शन करने से राहत मिलेगी। सप्ताहांत होते-होते कुछ बातों या समस्याओं का निराकरण कर सकेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो जैसा कहा जाए वैसा ही करने में फायदा है। अपनी बुद्धि का गलत प्रयोग कष्टकारी हो सकता है।

वृश्चिक - इस सप्ताह चंद्रमा राशि से सप्तम, अष्टम और नवम रहेंगे। बेहद सावधानी से कुछ निर्णय करने होंगे। राशि से छठे मंगल आर्थिक कर्ज के मामलों मेंं थोड़े सहायक रहेंगे। कोई अचानक से आपकी मदद कर सकता है। सूर्य अब राशि से दूसरे हैं, इसलिए ऐसे वक्तव्यों पर नियंत्रण रखें जो किसी को पुराने घटनाक्रम की याद दिलावें। जिन आवश्यक खर्चों का दबाव है और मन व्यथित है, उनमें से कुछ का त्याग कर दें और यह सोचें कि जीवन को सादगी से जिया जा सकता है। लाभेश बुध अभी अस्त हैं, इसलिए कोई लॉटरी या आकस्मिक लाभ की सम्भावना में समय नष्ट न करें। किसी ऐसे का सहयोग कतई न लें जो आपकी मजबूरी का पूर्ण फायदा लेने में रुचि ले रहा है। यदि आप नौकरी करते हैं तो बच कर कार्य करें, एक-एक लाईन पढ़कर ही कहीं हस्ताक्षर करें। चाहे जो अभाव हो परंतु गुप्त मार्ग से होने वाले किसी प्रलोभन में न फंसे, यह षडय़ंत्र भी हो सकता है। अब आपकी राशि बलवान है और हिम्मत व साहस ही आपका सबसे बड़ा सहारा है।

धनु - यह सप्ताह व्यस्ततम जाने वाला है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी। कुछ खर्चीली यात्राएं सम्भावित हैं। राशि स्वामी गुरु पर शनि व राहु का प्रभाव है और चंद्रमा भी राहु के प्रभाव में हैं, इसलिए गुप्त षडय़ंत्रों से सावधान रहकर किसी भी प्रलोभन में न उलझें। संतान को कार्यों में सफलता मिलेगी। उनका सहयोग कम परंतु सहारा अधिक मिलेगा। भाग्येश सूर्य अब आपकी राशि में हैं। उच्च दर्जे के लोगों से मेेल-जोल बढ़ेगा, उनसे काम भी बनेंगे। सप्ताहांत थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। लेन-देन की परिस्थितियों में सुधाार होगा। सरकारी काम-काज में गति बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उनकी कोई मंशा पूर्ण हो सकेगी। ससुराल पक्ष को लेकर कोई यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। अपने सम्पर्कों के आधार पर लाभकारी  अवसर प्राप्ति के लिए समय अधिक अनुकूल है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अपने किए कार्य को श्रेष्ठता के साथ प्रस्तुत करना होगा। व्यर्थ का ज्ञान बांटकर अपने प्रतिद्वद्वियों को विद्वान बनाने की गलती न करें। किसी भी सूरत में यश प्राप्ति का कोई भी अवसर न छोड़े। धनेश शनि और व्यमेश मंगल की दृष्टि लाभ भाव पर है। पैसा आता रहेगा, खर्चा भी होता रहेगा। बचत का अभाव रहेगा।

मकर - यह सप्ताह अपनी पद-प्रतिष्ठा और साख को बचाए रखने का है। कार्यों में बेहद सावधानी रखें। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। अपने समय और कार्य का उचित मानदेय प्राप्त करने में वाक्-कौशल का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। साझेदारी के कार्य में परिस्थितिवश योजनाओं में कुछ परिवर्तन पर विचार करना ही होगा। यदि बुद्धि-विवेक का प्रयोग किया तो सम्भावित लाभ का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। इन दिनों नई महत्वाकांक्षाएं उत्पन्न होंगी और लक्ष्य के लिए दौड़-भाग भी अधिक करेंगे। आत्मविश्वास के दम पर कुछ बड़े निर्णय लेंगे। भूमि-भवन संंबंधी कार्यों में रुचि और प्रयास बढ़ेंगे। बड़े लाभ पर ही दृष्टि रहेगी, छोटे लाभ पर ध्यान नहीं देंगेे। इस समय अपनी कार्य पद्धति में कुछ संशोधन करने की सोचेंगे और करेंगे भी। नौकरी करते हैं तो प्रेम और सादगी का व्यवहार अपनाकर सहयोग लेकर कार्य-साधन कर लेना ही उचित है। मन में चल रही दुर्भावना को प्रकट करने का यह उचित समय नहीं।

कुंभ - इस सप्ताह कुछ व्यक्तिगत और पारिवारिक घटनाक्रम अधिक रहेेंगे, लेकिन पारिवारिक मसलों में उलझे बिना कार्य-व्यवसाय पर अधिक ध्यान देंगे तो ही उचित होगा। भाई-बहिनों या सहकर्मियों से तना-तनी हो सकती है। यह सम्पूर्ण कार्य-कौशल और योग्यता के प्रदर्शन का समय है। अचल सम्पत्ति के विषय में कोई बड़ा निर्णय करने पर विचार करेंगे। बड़े कार्य हेतु अधिक धन प्रबंध करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंत तक कोई न कोई प्रबंध कर भी लेंगे। अपनी कार्य-प्रणाली और कार्य को सुदृढ़ और सुसज्जित व व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। सफलता हेतु प्रयास दुगने करने होंगे। आमदनी के बढ़े अवसर प्राप्त होंगे। येन-केन-प्रकारेण प्रतिद्वद्वियों पर भारी पडऩे के प्रयास करेंगे। सूर्य अब अनुकूल हैं और व्यावसायिक यात्राओं से लाभ में वृद्धि की जा सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्चा करेंगे या तीर्थ यात्रा करेंगे। शत्रु-विवादों को निपटाने के लिए यह सप्ताह अनुकूल हैं। परिजनों के बीच सत्य का आचरण कर सत्य का सामना करने हेतु प्रस्तुत रहना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो अब आपके पक्ष में अच्छे निर्णय लिए जा सकते हैं। असंतोष को स्वयं पर हावी न होने दें।

मीन - यह सप्ताह महत्वाकांक्षाओं को मूर्त रूप देने हेतु उत्तम है। धन-प्रबंध के जो बाहरी प्रयास चल रहे हैं, वे अब सफल हो सकेंगे। बड़े निर्णय लेने और योजनाओं के क्रियान्वयन में अब सरलता प्रतीत होगी। मित्रों व सहकर्मियों का सशर्त सहयोग मिलेगा। दलाली देने से परहेज करेंगे तो होता हुआ काम अटक सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी या तो घर में चटपटा बनाएंगे या बाहर कहीं खाने-पीने जाएंगे। वाणी पर लगाम रखकर माधुर्य की प्रतिष्ठा आवश्यक है, वरना वास्तविक स्वभाव प्रकट हो जाने का डर है। सूर्य अब अनुकूल हैं, वरीष्ठजन आदेशों तो पूरे करवाने का दबाव बनाएंगे परंतु प्रसंशा भी करेंगे। बुध अभी अस्त ही हैं, इसलिए घर-परिवार में रिश्तों में ऊंच-नीच बनी रहेगी, कुछ बड़ा बिगाड़ नहीं होगा। संतान को कोई चोट-खरोंच की सम्भावना है, उनका ध्यान रखें। पिता से किसी बात पर मतभेद रहेंगे, आपको उन्हें सत्य से अवगत कराना ही होगा। राशि स्वामी गुरु अब स्वनवांश में हैं, इसलिए लोग आपकी बात भी सुनेंगे और भरोसा भी करेंगे।