साप्ताहिक राशिफल

दिनांक - 22 से 28 अगस्त, 2021

पं. अशोक दीक्षित

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष- यह सप्ताह आयवद्र्धक और परिश्रम साध्य भी है। दैनिक व्यापार की वृद्धि होगी। बेकार सी पड़ी वस्तुओं से भी आय होगी। व्यावसायिक उलझन कम होगी। लाभ के नूतन अवसरों के लिए दौड़-भाग अधिक करनी पड़ेगी। कुछ नए सहयोगी या कर्मचारी जोडऩे पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक दुविधा का समाधान होगा। इस सप्ताह कुछ विशेष करना चाहेंगे और इसके लिए कुछ विशेष लोगों से सम्पर्क बनाने का प्रयास करेंगे। यह आपकी भाग्य वृद्धि का समय है। महिलाओं के लिए यह सप्ताह कुछ चिंताजनक है, उनके बहुत प्रयास और परिश्रम के बाद भी यश नहीं मिलेगा। किसी के प्रति ईष्र्या उत्पन्न् हो सकती है, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण मददगार सिद्ध होगा। किसी परिजन के व्यवहार से मन दु:खी हो सकता है। वे अपने लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकती है। सप्ताहारंभ कुछ कठिन है परंतु बाद में राहत मिलेगी। व्यावसायिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी, कुछ नया सीखने को मिलेगा। कठिन प्रयास में सफलता मिलेगी। घरेलु जीवन में कुछ असामंजस्य सा रहेगा, ऐसा लगेगा, जैसे लोग आपको समझने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।

वृषभ - यह सप्ताह राहतपूर्ण है। आर्थिक सुविधा कम होने लगेगी। उन्नति हेतु कोई विशेष रणनीति अपनाएंगे। बुजुर्गों की सलाह से काम लेंगे। व्यापार पर पुन: ध्यान देंगे और विस्तार की सोचेंगे। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। यदि कर्ज लेने की योजना है तो सफलता मिलेगी। सरकारी बाधा का निराकरण होगा। कोई धार्मिक कार्य में चल रही बाधा दूर होगी। बहुत प्रतीक्षा के बाद  आमदनी बढ़ेगी। राशि के स्वामी नीच राशि में चल रहे हैं, अभी भी आपको सामथ्र्य से बाहर कोई जोखिम नही लेना चाहिए। घर-परिवार में कोई मतभेद या असामंजस्य सा हो सकता है। इस समय सलाह-मशविरा कुछ अधिक करेंगे। काम-काजी महिला हैं तो कार्यक्षेत्र पर माहौल में अनुकूलता आएगी। विरोधी व्यवहार पर आप भारी पडऩे लगेेंगे। किसी के दुष्प्रयास या दुव्र्यवहार का सटीक जवाब देंगे। मानसिक भ्रम को स्वयं पर हावी न होने दें। इन दिनों अपनी कार्य प्रणाली व व्यवहार में सावधानी बरतें, कोई आपके मन की बात जानने हेतु, भावनात्मक प्रयास कर सकता है। पुराने शत्रु का भरोसा न करें। घरेलु समस्या है तो घर में शांति आएगी। आपकी ईच्छा व मत को वरीयता मिलेगी। बुजुर्ग लोग आपकी इच्छा का सम्मान करेंगे। परंतु कोई दिशा-निर्देश भी देंगे।

मिथुन - यह सप्ताह अत्यधिक क्रियात्मक और दौड़-भाग में व्यतीत होगा। व्यावसायिक गतिविधियाँ तेज रहेंगी। लोगों की आपसे अपेक्षा बढ़ जाएंगी और वे निश्चित समय पर आपसे काम कराना चाहेंगे। सप्ताहारंभ में स्वास्थ्य में नरमी रहेगी, आप उसके समाधान का प्रयास करेंगे, सफलता भी मिलेगी। कार्य तंत्र को मजबूत करेंगे। खराब चल रही मशीनों या यंत्रों की मरम्मत करवाएंगे। किन्हीं बड़े समूहों में कार्य-कौशल प्रकट करेंगे और भविष्य के लिए अवसर सुनिश्चित करेंगे। कहीं कुछ विरोध भी आपकी सलाह और मत का हो सकता है परंतु विजय आपकी होगी। इस सप्ताह अपनी जीवन प्रणाली और कार्य-प्रणाली में सुधार करेंगे, व्यवहारिक अनियमितता को दूर करेंगे। परिजनों से मिलने हेतु यात्रा सम्भावित है। आप कामकाजी नौकरीपेशा महिला हैं तो इस सप्ताह व्यस्तता अधिक रहेगी, परिजनों का उलाहना सुनने को मिलेगा परंतु आपके कार्यों की प्रसंशा होगी। दैनिक लाभ भी बढ़ेगा। कुछ नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। घरेलु महिला है तो आपके किसी व्यवहार या आचरण से कुछ लोगों की ईष्र्या हो सकती है।

कर्क- इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतनी होगी। भावावेश में आर्थिक कोई जोखिम न लें। बड़ी उधार से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में असंतोष सा उत्पन्न हो सकता है। धैर्य पूर्वक परिस्थिति पर विचार करना परम आवश्यक है। धन के लेन-देन में कहीं असंतोष और तीखी वार्ता सम्भावित है। निवेश का या शेयर बाजार का काम करते हैं तो कुछ हानि सम्भावित है। सप्ताहांत में कोई बड़ी चुनौती का सामना हो सकता है। सामथ्र्य से अधिक खर्च और परिश्रम आपको करना होगा। इन दिनों धन का आवागमन तेजी से होगा। यदि लेखा-जोखा ठीक नहीं रखा तो पछतावा होगा। कामकाजी महिला है तो दोहरी जिम्मेदारी निभानी है। कोई आपकी कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न करके या आपको भ्रमित करके आपसे आगे निकलना चाहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई लापरवाही न करें, घरेलु मामलों को अभी अधिक तूल न दें। घरेलु महिला है तो किसी के व्यवहार में आहत होंगी, पछतावा होगा। पति से भी थोड़ी नाराजगी हो सकती है, वे आपको नहीं समझेंगेे।

सिंह - यह सप्ताह अत्यधिक कार्य-कुशलता और सतर्कता अपनाने का है। आर्थिक लेन-देन में किसी भी प्रकार का संकोच या संशय न होने दें, अन्यथा बाद में पछतावा होगा। अपनी भावनाओं को दबाकर निर्णय न करें। किसी विश्वासपात्र से सलाह परम हितकारी होगी। अपनी प्रभाव और रूतबे का फायदा लेने का समय है, जो आपके प्रति अहसानमंद है उनसे लाभ लेने की सशक्त योजना बनाएं, अन्यथा खट्टी छाछ से संतुष्ट होना पड़ेगा। व्यक्तिगत जीवन में राहत मिलेगी। लोग आपके मत को महत्व देंगे। आपसे अपेक्षा अधिक रहेगी। कार्यालय में एकदम से आपकी पूछ बढऩे लगेगी, लेकिन विरोधी पर्दे के पीछे हो गए हैं। समाप्त नहीं, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य की जांच करवानी पड़ सकती है। इस सप्ताह व्यावहारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आमदनी सीमित रहेगी। सप्ताहांत में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। कामकाजी महिला है तो आपने आवेश व भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी के प्रति मोह या घृणा खुलकर प्रकट न करें। इस दिनों बुद्धि-विवेक का पूर्ण प्रयोग आवश्यक है। अपनी मजबूरी या कमजोरी को कार्यक्षेत्र में प्रकट न होते दें अन्यथा जिस पर भरोसा करेंगी, वहीं चोट पहुंचा सकते हैं। घरेलु महिला हैं तो स्वास्थ्य का पाया मध्यम है, मन में क्षोभ होगा कि आप सबका ध्यान रखती हैं परंतु अन्य सभी आपके प्रति गम्भीर नहीं हैं।

कन्या - इस सप्ताह अचानक से आपकी आवश्यकताएं बढ़ जाएंगी। कुछ वस्तुओं को खरीदना तत्काल आवश्यक हो जाएगा परंतु थोड़ी आर्थिक विषमता हो सकती है। आपको व्यावहारिक व व्यावसायिक कार्यों की प्राथमिकता तय करके निर्णय करना उचित होगा। अनावश्यक प्रतिष्ठा के चक्कर में घर में अंधेरा करके दूसरे का दीपक न जलाएं। इन दिनों झूठी प्रसंशा करने वालों या चापलूसों से सावधान रहें। सरकारी नियमों की अवहेलना तत्काल असर ला सकती है। कर्ज के लेन-देन में गति बढ़ेगी, परंतु कोई भी अनुबंध भावुक होकर न करें। कोई नया कर्ज मिल सकता है। संतान संबंधी समस्या का निराकरण होगा। जीवन साथी अभी कुछ रूठे ही रहेंगे, आपकी मनुहार अभी काम नहीं करेगी। कामकाजी महिला है तो अपने आस-पास योजनाओं को प्रकट न करें। अपनी योग्यता की खेरात न बांटे। अपने अधिकारी की इच्छा को समझकर तदनुुरूप कार्य प्रणाली रखें, किसी भी तरह का दुराग्रह अपयश कारक होगा। कुछ व्यर्थ का कार्यभार भी मिल सकता है, घरेलु जीवन प्रभावित होगा। किसी की मदद तो लेना ठीक होगा। घरेलु महिला है तो इन दिनों बुराई करने वालों पर ध्यान न दें, वरन् अपने काम में मस्त रहें।

तुला- यह सप्ताह घरेलु जीवन में कुछ असामंजस्य और मतभेद रहेंगे। व्यावसायिक गति बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है परंतु सीमित परिणाम मिलेगा। इस समय कुछ नया सीखने या कहीं किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने का मानस बनाएंगे। अभी आपको धैर्य पूर्वक अपने कार्यों के प्रति एकाग्र रहना होगा। किसी के दोष या गलती को प्रकट कर, व्यवहार बिगाडऩे का समय नहीं, अपितु खोटे सिक्के को भी उपयोग में लेने की चतुराई अपनाना आवश्यक है। यदि व्यक्तिगत इच्छाओं पर नियंत्रण रख, व्यापार पर कुछ ध्यान देंगे तो लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। सप्ताह मध्य में कहीं मान-सम्मान मिलेगा। आपकी प्रसंशा होगी। जमीन-जायदाद का कोई काम उलझ सकता है। कहीं से गोपनीय आय होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई आपकी सीधी बात को अपना अपमान समझ कर आपके लिए असहयोग या अड़चन उत्पन्न कर सकता है। कामकाजी महिला हों तो बहुत ही स्वार्थपरकता व्यवहार में लानी होगी। लोगों को सलाह न दें, अपितु उनका चातुर्य पूर्वक सहयोग लें। अपनी कमजोरी दूर करने में देरी न करें। घरेलु महिलाएं हैं तो परिजन आपकी बात सुनेंगे और मानेंगे भी। इन दिनों कुछ निर्णय आप पर ही निर्भर होंगे, सोच-समझकर, दूरदर्शिता से सहमति प्रकट करें।

वृश्चिक - इस सप्ताह असंतुलित जीवनचर्या को सम्हालने को प्रयास करना होगा। जल्दबाजी किसी भी निर्णय में घातक होगी। किसी के असहयोग या अपेक्षा के विपरीत व्यवहार से मन में कुछ खिन्नता रहेगी परंतु आप नियति को स्वीकार कर अतिरिक्त मार्ग या उपाय का वरण करें। जमीन-जायदाद के काम में गति बढ़ेगी, सफलता मिलेगी, लाभ भी होगा। घर में सुख-सुविधा पर खर्चा होगा। अपने कार्यक्षेत्र में उत्पन्न विसंगति को नियंत्रित करने हेतु बुजुर्ग और अनुभवी लोगों की मदद हितकारी रहेगी। किसी योजना या नीति में तत्काल परिवर्तन करना होगा। कार्य प्रणाली व कार्य तंत्र में नवीनता के लिए योजना बनानी होगी, अन्यथा आप पिछड़ सकते हैं। कामकाजी महिला है तो जिम्मेदारी को सरलता  में न लें। कोई कितना भी प्रिय या समर्थक हो, वे आपकी लापरवाही सहन नहीं करेंगे। कुछ अतिरिक्त योग्यता प्राप्त भी करनी होगी और उसका प्रदर्शन भी आवश्यक है। आत्मविश्वास का अतिरेक हानिकारक हो सकता है। घरेलु महिला हैं तो अनावश्यक कुछ उलाहना मिलेगा। परिश्रम अधिक करके भी लोगों को प्रसन्न करने में विफल रहेंगी, इसलिए उचित कार्य-व्यवहार अपनाएं।

                धनु- यह सप्ताह योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से अच्छा है। अपनी योजना का पुनर्निरीक्षण कर लेना आवश्यक है चन्द्रमा व सूर्य बेहद अनुकूल चल रहे हैं। इस समय अपनी योग्यता व सम्पर्को का भरपूर लाभ लिया जा सकता है। परिजनो का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आवश्यकताएँ भी पूरी हो सकती हैं। इन दिनों व्यवहार में भावनाओं को स्थान न दें, अपितु विवेकपूर्वक अपनी व्यक्तिगत कार्यसिद्धि पर केन्द्रित रहें, वरना पछतावा होगा। सप्ताह मध्य में घरेलु व्यस्तता रहेगी, वहीं व्यापारिक व्यवस्तता भी रहेगी। दोनों तरफ समान जिम्मेदारी निभानी होगी। इस समय कोई बड़ा निर्णय व्यावसायिक रूप से ले सकते हैं किसी रूठे परिजन से समझौता होगा। उनकी प्रसन्न्ता का आप प्रयास करेंगे। कम खर्च में अधिक काम कैसे हो इसका ध्यान रखें। कामकाजी महिला हैं तो नीति-प्रयोग आवश्यक है। उन्नति का अवसर चातुर्य से छीनना ही होगा। किसी भी तरह का संशय या संकोच शुभ नहीं। व्यवसाय में कोई सगा नहीं होता, घरेलु महिला हैं तो अपनी सभी इच्छाएं एक साथ प्रकट न करें। अपितु घरेलु कलह को साधते हुए, वाक्-कौशल का प्रयोग करें, अपनी बात रखने का प्रयास करें। परिजनों से कुछ मतभेद अपेक्षित है।

मकर-इस सप्ताह अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पर हावी न होने दें। सरकारी या कानूनी नियमों का उल्लंघन तत्काल कष्टकारी सिद्ध हो सकता है इन दिनों स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और औषधि प्रयोग करें। व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी ईष्र्यावश भागमभग करनी पड़ सकती है परंतु परिणाम प्रर्याप्त नहीं मिलेंगे। यह समय सम्पर्क सूत्र बढ़ाने का है और अपनी जीवनचर्या व काय क्षेत्र में चल रही विसंगति को सुधारने का है अपने कर्मचारियों की छटनी करने व उनकी कार्य-प्रणाली का निरीक्षण आवश्यक है। उन खर्चों को रोकें जो व्यर्थ में हो रहे हैं। कहीं व्यर्थ की लाईट जल रही है तो उस पर भी ध्यान देंवे। इन दिनों विरोधियों या शत्रुओं से तालमेल बनाने का प्रयास करें और लोगों की गलतफहमी को दूर करें। कामकाजी महिला है तो किसी से सहानुभूति या मदद की अपेक्षा न करें। खुद मरने से स्वर्ग मिलता है ध्यान रखें। व्यर्थ का तनाव न बढऩे दें अपितु स्वयं ही दोहरी मेहनत करके, परिस्थिति को काबू में लें। किसी की शिकायत करेंगे तो भी आपको ही दोषी माना जायेगा। घरेलु महिला हैं तो अपनी भाषा का ध्यान रखें, मीठे वचन ही आपका कवच है।

                कुंभ- इस सप्ताह आर्थिक गणित पर ध्यान देना होगा। आय-व्यय में इस तरह का सामंजस्य बनाएं कि कुछ बचत आवश्यक रूप से हो। इसके लिये किसी कार्य को स्थगित करना पड़े तो अवश्य करें। साझेदारी के व्यापार में नियमों या कार्य-योजना में कुछ संशोधन आवश्यक है। किसी नये व्यक्ति को भी अवसर देने का विचार कर सकते हैं। किसी भी निर्णय करने में अपनी कुल सामथ्र्य का आकलन करने में चूक न करें, वरना किसी के आगे झुकना पड़ जायेगा। अपनी जिद्द पर न अड़ें, परिस्थिति अनुरूप स्वयं को ढालें। इन दिनों राशि स्वामी शनि और भाग्येश शुक्र दोनों ही विपरित चल रहे हैं, इसलिये सहयोग ले-देकर काम निकालते रहें। जीवन-साथी के मन को वरीयता दें। जो भी धन प्राप्ति हो उसका विवेक से सदुपयोग करें। व्यक्तिगत इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। कोई उदर विकार कष्टकारी हो सकता है। कामकाजी महिला हैं तो किये गये कार्य को प्रस्तुत करने से पूर्व दो बार जाँच अवश्य करें। कार्य-प्रणाली में जल्दबाजीवश चूक रहना संभव है बिना तैयारी के कोई भी योजना प्रकट न करें, वरना वो आप पर ही भारी पड़ेंगी। घरेलु महिला हैं तो परिजनों के व्यवहार से मन में कुछ खिन्नता रहेगी। किसी इच्छा को त्यागना ही होगा।

                मीन- यह सप्ताह थकावट पूर्ण है, अधिक लाभ का प्रयास अधूरी सफलता देगा। अनावश्यक लाभ में कटौती आपकी किसी योजना पर भारी पड़ सकती है, इसलिये अतिरिक्त प्रबंध अवश्य रखें। कोई नया कर्ज लेने की योजना में सफलता मिलेगी। किसी भी नई शुरूआत या योजना के क्रियान्वयन का दबाव सा महसूस होगा परंतु आपको प्रतीक्षा करना उचित होगा। कोई पूर्व संकल्पित धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। प्रेम-संबंध पारिवारिक जीवन में बाधक हो सकते है। शत्रु विवादों में मध्यस्थ कोई मार्ग निकल सकता है। इस सप्ताह खर्चे से संतोष होगा, लेकिन आमदनी बढ़ेगी, पारिवारिक मतभेद व असामंजस्य दूर करने में सफलता मिलेगी। यदि कामकाजी महिला है तो कोई आपको भावनात्मक रूप से मोहित कर अपना कार्य सिद्ध करना चाहेगा। इन दिनों सामूहिक मंत्रणा या वार्ता से दूर रहें। आपकी मेहनत का विपरीत प्रयोग लेने की योजना सफल न होने दें। घरेलु महिला हंै है ईश्वर कृपा से आक्षेप दूर होंगे। आपकी सत्यता व विश्वसनीयता सिद्ध होगी।