सूर्य नमस्कार अक्षय ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत है। सूर्य नमस्कार अपने आप में एक पूरी एक्सरसाइज है। इस आसन को करने से आप हर तरह की बीमारी से दूर रहने के साथ एनर्जी से फुल रहेंगे।

रोजाना सुबह के सुबह सूर्य करना बेहतर माना जाता है  स्वामी रामदेव के अनुसार आप 1 मिनट में 4-5 बार कर सकते हैं। इसे आप कुछ ही दिनों में 100-100 बार भी कर सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग शांत होता है। अगर आपने सूर्य नमस्कार 24 बार  किया तो करीब 400 कैलोरी बर्न कर लिया है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार सूर्य नमस्कार  करते समय दिमाग, तन और मन को स्थिर रखने के साथ धीमे-धीमे हर स्टेप को करना चाहिए। तभी आपको पूरा फायदा मिलेगा।