दिल्ली :साइकिलिंग एरोबिक एक्सरसाइज के समान माना जाता है। रोजाना साइकिल चलाने से व्यक्ति हमेशा सेहतमंद रह सकता है। साथ ही साइकिलिंग से मूड अच्छा होता है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।

इसके अलावा, वजन घटाने और मसल्स को परफेक्ट शेप देने के लिए साइकिलिंग बेस्ट एक्सरसाइज होती है। इसके लिए लगातार साइकिलिंग करना चाहिए।

डॉक्टर्स हमेशा डायबिटीज समेत कई बीमारियों में साइकिल चलाने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि फिट रहने के लिए हफ्ते में कितने मिनट साइकिल चलाना चाहिए। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

गोल फिक्स करें

 

सबसे पहले गोल फिक्स करें। इससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। इसके लिए शार्ट टर्म गोल (कम समय) बनाएं।

अगर आप केवल फिट रहना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा साइकिल चलाने की जरुरत नहीं है। हालांकि, रोजाना साइकिलिंग जरूर करें। जानकारों का कहना है कि छोटे-छोटे गोल सेट करने से एक दिन बड़ी कामयाबी मिलती है।

कितने मिनट साइकिल चलाना चाहिए

18 वर्ष से लेकर 64 वर्ष की आयु के लोगों को रोजाना 30 से 45 मिनट साइकिलिंग करना चाहिए। आप सुबह और शाम दोनों समय में 30 मिनट तक साइकिलिंग कर सकते हैं।

आप साइकिल चलाने के लिए तीन प्रारूपों को फॉलो कर सकते हैं। पहले चरण में लॉन्ग राइड कर सकते हैं। इस चरण में एक घंटे तक साइकिलिंग करना होता है।

दूसरे चरण को हिल राइडिंग कहते हैं। इसमें हिल रोड पर 30 मिनट साइकिल चलाना होता है। तीसरे चरण को हार्ड राइड कहा जाता है। इस राइड में 20 मिनट साइकिलिंग करना होता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

इसके अलावा, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबेसिटी में छपी एक लेख के अनुसार, मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना 15 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। इससे न केवल मोटापे से निजात पा सकते हैं, बल्कि दिल की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।