नयी दिल्ली,दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया के बाद 82 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी कट ऑफ सूची शनिवार को जारी किये जाने की उम्मीद है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पहली कट ऑफ सूची में 35,500 सीटें भरी गईं और दूसरी कट ऑफ सूची में 22,147 सीटें भरी गई। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए कुल सत्तर हजार सीटें हैं।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पिछले शनिवार को दूसरी कट ऑफ सूची जारी की थी।

इस साल, कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है।