Breaking news
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) स्थानीय भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम करने की जरूरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों और गरीबों की प्रतिभा को पनपने का मौका मिल सके।
शिक्षा क्षेत्र के लिये केंद्रीय बजट में प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय भाषाओं में देश और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सामग्री उपलब्ध कराना हर भाषा के शिक्षाविदों व विशेषज्ञों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान और अनुसंधान को सीमित करना देश की क्षमता के साथ एक बड़ा अन्याय है।
मोदी ने कहा कि शिक्षा, कौशल, अनुसंधान और नवाचार पर बजट में स्वास्थ्य के बाद सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बजट ने शिक्षा को रोजगार और उद्यमशीलता की क्षमता से जोड़ने के हमारे प्रयासों को व्यापक बनाया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारत आज वैज्ञानिक प्रकाशनों के मामले में शीर्ष तीन देशों में शामिल है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्ञान और अनुसंधान को सीमित करना देश की क्षमता के साथ एक बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी दृष्टिकोण के साथ, हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के लिये अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, डीआरडीओ, कृषि जैसे कई क्षेत्रों के दरवाजे खोले जा रहे हैं।’’
मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिये देश के युवाओं में आत्मविश्वास महत्वपूर्ण है। यह आत्मविश्वास तभी आयेगा, जब युवाओं को अपनी शिक्षा और ज्ञान पर पूरा विश्वास होगा।
मोदी ने कहा कि भारत नवप्रवर्त के वैश्विक सूचकांक में शीर्ष 50 देशों में शामिल हो गया है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है।
शिक्षा प्रणाली में स्थानीय भाषाओं के महत्व पर जोर देते हुए मोदी ने कहा, विशेषज्ञ जानते हैं कि भाषा किसी विषय को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने स्थानीय भाषा के उपयोग को प्रोत्साहित किया है। अब यह सभी भाषाविदों और हर भाषा के विशेषज्ञों की जिम्मेदारी है कि वे भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करायें। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में, यह निश्चित रूप से संभव है।
मोदी ने कहा, ‘‘प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सर्वोत्तम सामग्री भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हो। भारतीय भाषाओं में सामग्री तैयार करना करना आवश्यक है।’’
मोदी ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों में रहने वाले और गरीब, जो अपनी स्थानीय भाषा के अलावा किसी भी भाषा को नहीं जानते हैं, उनके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें अपने गांवों की प्रतिभा को भाषा (कठिनाइयों) के कारण मरने नहीं देना चाहिये।
उन्होंने कहा कि गांवों और गरीबों को देश की विकास यात्रा से वंचित नहीं किया जाना चाहिये। भाषा की बाधा पर काबू पाने और प्रतिभा को पनपने के लिये स्थानीय भाषाओं में अवसर प्रदान करने को लेकर मिशन मोड पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन इसके लिए बहुत प्रोत्साहन देगा।
मोदी ने एनईपी के सभी प्रावधानों को प्री-नर्सरी से पीएचडी स्तर तक जल्दी लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि बजट इस संबंध में बहुत मदद करेगा।
उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर तालमेल का भी आह्वान किया।
मोदी ने कहा कि कौशल विकास, उन्नयन और प्रशिक्षुता पर बजट में जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार पर निरंतर ध्यान देने के साथ छात्रों व युवा वैज्ञानिकों के लिये नये अवसर बढ़ रहे हैं।
रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया
राजनीति  /   44 minutes ago
राहुल ने भाजपा और तृणमूल पर निशाना साधा, ‘सोनार बांग्ला’ के नारे को धोखा बताया
उत्तराखंड  /   47 minutes ago
रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया
तमिलनाडु  /   49 minutes ago
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आठ विकेट पर 149 रन
दिल्ली  /   51 minutes ago
इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने 9,200 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी
राजस्थान  /   54 minutes ago
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 29 और लोगों की मौत, 6200 नये मामले सामने आये
उत्तर प्रदेश  /   3 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   3 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   3 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   7 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   7 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   6 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   8 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   2 months ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   2 hours ago
Bengal Election: JP Nadda की चुनावी रैली, हार देखकर बौखलाई दीदी@National Duniya
देश  /   2 hours ago
कुलपतियों की संगोष्ठी में PM मोदी, छात्रों और टीचर्स के सामने रखे 3 सवाल @National Duniya
देश  /   8 hours ago
West Bengal: अंबेडकर जंयती पर JP Nadda की हुंकार, दलित विरोधी है ममता सरकार @National Duniya
देश  /   8 hours ago
Amit Shah Rally: बंगाल की चुनावी बिसात, दीदी को चाय और चाय वालों से दुश्मनी@National Duniya
देश  /   1 days ago
Assembly Election: बंगाल की चुनावी जंग| राजनाथ सिंह का ममता पर हमला@National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731