नई दिल्ली : टीवी के फेमस सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ स्टार्स निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शो में दोनों ने बहनों का रोल प्ले किया था।

निया और क्रिस्टल ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे के साथ बहनों की तरह रहती है। दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उन्हें एक साथ देखना काफी पंसद करते हैं। इसी बीच दोनों की एक हॉट एंड सिजलिंग तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने मानों इंटरनेट का पारा ही हाई कर दिया हो।

दरअसल, क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर निया शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की हैं जो चर्चा में बनी हुई है। ये दोनों की बाथटब की फोटो है। इस तस्वीर में निया और क्रिस्टल बाथटब में बैठकर हॉट पोज देती दिख रही हैं। फोटो में दोनों एक जैसे व्हाइट कलर के बाथरोब पहनी दिख रही हैं। वहीं अपने बालों को स्टाइल देने के लिए दोनों ने पोनीटेल बनाई और रेड लिपस्टिक लगाई।