नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरबाज खान लंबे समय से एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेनशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी  को लेकर कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

यही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आएदिन दोनों की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं अरबाज और जॉर्जिया भी फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

वहीं जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों दुबई में समय बिता रही हैं। वहीं अपने दुबई वेकेशन के दौरान भी जॉर्जिया लगातार फैंस के साथ जुड़ी हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच जॉर्जिया एंड्रियानी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कैमल राइड करती नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का दुबई वेकेशन का एक वीडियो फैंस के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में वह कैमल राइड एंजॉय करती दिख रही हैं। इस दौरान जॉर्जिया व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस वीडियो को जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।