नई दिल्ली: एक्टर अर्जुन कपूर जहां अपनी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं वहीं अर्जुन के घर में उनकी दादी को इंतजार है अपने परपोते-पोती का। हालांकि अर्जुन ने उन्हें साफ मना कर दिया है उनका का कहना है कि वो दादी की यह इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे।

इसके लिए कपूर खानदान के दूसरे चिरागों के भरोपरपोते-पोतीसे हैं।आपको बता दें कि अर्जुन आजकल मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहें हैं और खबर है कि कपल ने शादी तक की प्लानिंग कर ली है।

अर्जुन कपूर ने SpotboyE से बातचीत में बताया, मेरी दादी की इच्छा पूरी करना बहुत मुश्किल है क्योंकि उन्हें परपोते-पोती चाहिए और मैं ये नहीं दे पाऊंगा। अब हम लोग कपूर खानदान के सारे शादीशुदा चिरागों से जल्द से जल्द उनकी ये इच्छा पूरी करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

सरदार का ग्रैंडसन'  में निभाया है पोते का रोल

अर्जुन कपूर का ये कॉमेंट उनकी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' के बाद आया। इसमें उन्होंने आज्ञाकारी पोते का किरदार निभाया है, जो अपनी बीमार दादी की आखिरी इच्छी पूरी करने के लिए कई उतार-चढ़ाव झेलता है। फिल्म में दादी का रोल नीना गुप्ता ने निभाया है।