नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैंं। वह अपने शानदार अभिनय के बल पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। दीपिका एक्टिंग के अलावा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

वहीं दीपिका सबसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली एक्ट्रेस भी हैं। उनके 52.9 मिलियन (5 करोड़ दो लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फनी अंदाज में गरबा करती नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक्टिव हो गईं हैं। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी फ्रेंड के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मजेदार गरबा डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान वह काफी मस्ती के मूड में हैं। वह वीडियो में स्वेट-शर्ट और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को अभी तक सात लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढ़िए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है।' 

 

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं। वहीं इसके अलावा दीपिका इस वक्त शाहरुख खान संग फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी संग निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग खत्म की है। हलांकि अभी तक इस फिल्म का नाम समने नहीं आया है। इसके अलावा दीपिका के पास एक और फिल्म है जो कि ऐन हैथवे की अंग्रेजी फिल्म ‘द इंटर्न’ का हिंदी रीमेक होगी।