आज देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। साल के शुरुआत में पड़ने वाले इस त्यौहार का खास महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है,

जिसके कारण इसे मकर संक्रांति नाम से जाना जाता है। इस दिन को उत्तरायण और खिचड़ी नाम से भी कहा जाता है। इस पावन दिन में पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य शुभ माना जाता है। इस त्यौहार को लेकर नामी हस्तियां और बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस और चाहने वालों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रही हैं।

यह त्यौहार भारत के ज्यादातर राज्यों में मनाया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इस त्यौहार को कई नामों से पुकारा जाता है। यह त्यौहार उत्तर भारतीय हिंदुओं और सिखों के बीच माघी के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना में यह मकर संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है। इसे महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना, मध्य भारत में सुकरत, असम में माघ बिहू और तमिलनाडु में पोंगल के रूप में मनाया जाता है।