बेंगलुरु : कन्नड़ अभिनेता, प्रगतिशील चिंतक और नाटककार जी के गोविन्द राव का उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण हुबली में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राव 84 वर्ष के थे। वह अपनी बेटी के घर पर रहे थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता ने थिएटर, फिल्मों और धारावाहिकों में उल्लेखनीय काम किया था। उन्होंने लोकप्रिय हिंदी धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ और ‘महा पर्व’ में भी अभिनय किया था।

राव, विभाजनकारी राजनीति की खुलकर आलोचना करते थे और तार्किक सोच के समर्थक थे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।