बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर बीती 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं तब से ही फैंस इस इंतजार में हैं कि वो कब अपने बेबी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।

करीना ने बेबी की तस्वीर तो शेयर नहीं की है लेकिन फैंस के लिए एक खास वीडियो जरूर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है। ये वीडियो करीना ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 1 साल पूरा होने के लिए साझा किया है। करीना कपूर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

दिखाई 365 दिनों की जर्नी :करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने बताया है कि इस प्लैटफॉर्म पर उनका 365 दिनों का सफर कैसा रहा। कुछ सेकेंड्स के इस वीडियो में करीना के लगभग हर पोस्ट को कवर किया गया है। इस पोस्ट में करीना ने लिखा- 'मैं ग्राम पर 365 दिन टिक गई। मैं और भी फन करना जारी रखूंगी'। यहां देखें करीना कपूर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट-

 

 

फैंस ने पूछा बेबी कहां है: करीना कपूर के इस पोस्ट पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, हर कोई उन्हें बधाइयां देता दिखाई दे रहा है। वहीं इसी पोस्ट पर कुछ फैंस ने करीना से उनके बेबी के बारे में भी सवाल किया है। कई फैंस कमेंट के जरिे करीना को बेबी की तस्वीर दिखाने को कहा है। इसके साथ ही ये भी पूछा है कि उन्होंने तैमूर के छोटे भाई का नाम क्या रखा है।

अभी करना होगा इंतजार :बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने अभी तक अपने दूसरे बेबी के बारे में कोई भी जानकारी फैंस और मीडिया के साथ साझा नहीं की है। वहीं सैफीना के फैंस इस बेबी के बारे में जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि करीना फैंस को कितना इंतजार करवाती हैं।