नई दिल्ली:  करिश्मा कपूर अपना घर बेच रही हैl उनके घर के कीमत जानकर आप चौक जाएंगेl वहीं उनकी बहन करीना कपूर भी अपना दशकों पुराना घर बेच रही हैl करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर भी अपना घर छोड़कर नए घर में जाना चाह रही हैl

करिश्मा कपूर ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन सूत्रों के अनुसार करिश्मा अपना पुराना घर बेचना चाह रही है, जिन्हें पता नहीं है उन्हें बता दें कि करिश्मा कपूर रोज क्वीन नामक बिल्डिंग के 10 वें फ्लोर पर रहती हैंl करिश्मा कपूर ने 2020 में यह घर खरीदा थाl करिश्मा ने बांद्रा में 1.40 करोड़ में भी एक घर बेचा था लेकिन अब वह घर कितने में बेच रही हैl यह जानकर आप चौक जाएंगेl झपकी वेबसाइट के अनुसार करिश्मा कपूर 10.11 करोड़ में घर बेच रही हैl जी हां, आपने सही सुना 10.11 करोड़l

 

करिश्मा के अलावा सैफ अली खान करीना कपूर भी अपना छोड़कर नए घर में शिफ्ट होना चाह रहे हैl करीना कपूर सैफ अली खान के साथ नए घर में जानेवाली हैंl इस बारे में बताते हुए इंटीरियर डिजाइनर दर्शनी शाह ने कहा था, 'सैफ अली खान और करीना कपूर का नया घर पुराने का नया वर्जन हैl अपने पुराने घर में वे काफी आरामदेह तरीके से रहते थे लेकिन अब वह कुछ नया और बड़ा ट्राय करना चाहते हैंl'

जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू में 39 करोड़ रुपये में घर खरीदा है। उन्होंने इसके लिए बैंक से 23 करोड़ रुपये का होम लोन लिया है। अक्टूबर 2020 में अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई में 100 करोड़ रुपये में दो अपार्टमेंट खरीदे जोकि मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर है। इसकी एक निजी लिफ्ट और 10 पार्किंग एरिया है। आलिया भट्ट ने बांद्रा के पाली हिल में 32 करोड़ में 2,460 वर्ग फुट का घर खरीदा है।