नई दिल्ली:  जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर को जन्मदिन पर बधाई दी हैl खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैंl यह वीडियो जान्हवी के बचपन का है और वह इसमें किसी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैl जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी हैl

वीडियो में जान्हवी कपूर को नाइट सूट पहने घर में डांस करते हुए देखा जा सकता हैl वहीं उनके पीछे नैनी बच्चे को पकड़े हुए हैंl खुशी कपूर बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी हैl वीडियो का ऑडियो बंद हैl

 

इसके अलावा खुशी कपूर ने एक फोटो भी शेयर किया हैl इसमें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर नजर आ रही हैं खुशी कपूर ने फोटो पर कैप्शन दिया है, 'हैप्पी बर्थडे जान्हवी कपूरl मैं आपसे बहुत प्यार करती हूंl' इसपर अंकल संजय कपूर ने भी बधाई दी है और दिल की इमोजी कमेंट की हैl