मुंबई: मलाइका अरोड़ा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। खूबसूरत तस्वीरों से यूं तो उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भरा हुआ है लेकिन इस बार जो उन्होंने ड्रेस पहनी है वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मलाइका ने ब्लैक नेट टॉप पहना है और स्कर्ट पहनी है, ऊपर से उन्होंने ब्लैक ब्लेजर पहना है जो उनकी खूबसूरती को चार गुना बढ़ा रहा है।

मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं इस उम्र में भी उन्होंने जो फिगर मेंटेन किया है वो कई अभिनेत्रियों का सपना होता है। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा से जानी जाती रही हैं और अभी भी वो बरकरार है।

लाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और दोनों का रिश्ता अक्सर चर्चा का विषय रहता है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आई थीं, मगर अर्जुन ने इन खबरों को झुठला दिया।