बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेट की क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सड़कों पर वॉक करते हुए  स्पॉट हुईं। हालांकि इस बार का उनका अंदाज एक दम अलग नजर आया। मलाइका को बांद्रा के माउंट मेरी चर्च के पास स्पॉट किया। इस दौरान वो चर्च के सामने मदर मेरी के सामने प्रे करती दिखाई दी। 

इस दौरान मलाइका  ब्लैक कलर की शॉट्स पहनी थीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रंग की टी-शर्ट पहनी थी,जो फुल सपोर्ट दे रही थी। आपको बता दें कि मलाइका खुद को फिट करने के लिए योगा करती हैं। ये अभिनेत्री करीब रोज ही योगा करने स्टुडियो पहुंचती हैं। इस लिए वह अकसर पैपराजी की नजरों में आसानी से आ जाय़ा करती हैं। इस बार भी वह सुबह सुबह चर्चे के बाहर दिखाई दी हैं। 

आपको बता दें हॉट  मलाइका अपने लुक से फैंस को आए दिन इम्प्रेस करती रहती हैं। तो वहीं फैंस भी मलाइका के हर अंदाज को बेहद पसंद करते हैं। शायद यही कारण है कि पैपराजी मलाइका की हर झलक पाने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इस जोड़ी को काफी पसंद की जाती है। अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर इतने सहज हैं कि उन्हें एक-दूसरे की फैमिली गैदरिंग्स में भी स्पॉट किया जाता है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा उम्र में 9 साल बड़ी हैं। हालांकि, इनके रिश्ते में ये चीज एक पर्सेंट भी मायने नहीं रखती है। इन दोनों ने इस डिफ्रेंस पर फोकस करने की जगह, इस पर ध्यान लगाया कि वे अपने रिश्ते को कैसे मजबूत कर सकते हैं। इनके बीच जो प्यार और बॉन्ड दिखता है, वो यही साबित करता है कि दिल के मामले में उम्र वाकई किसी नंबर बस के बराबर है।