बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान वो अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। उन्हें हाल ही में जिम में वर्कआउट करते देखा गया। इस दौरान उनके साथ पति अंगद बेदी भी मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो में नेहा धूपिया ट्रेनर की देखरेख में जिम में वर्कआउट कर रही हैं। एक्सरसाइज करने के दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है।