रिया चक्रवर्ती आज यानी की 1 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया ने एक इंटरव्यू में स्ट्रेस-फ्री रिलेशनशिप का सीक्रेट शेयर करते हुए बताया था कि पुरुषों को महिलाओं की सुननी चाहिए।

साथ ही एक्ट्रेस ने मजाक करते हुए कहा था कि जो पुरुष अपनी फीमेल पार्टनर की नहीं सुनते वो हमेशा दुखी रहते हैं।

रिया ने बताया स्ट्रेस-फ्री रिलेशनशिप सीक्रेट
रिया ने 2018 में दिए इंटरव्यू में कहा था, "मुझे लगता है कि पुरुषों को सिर्फ महिलाओं की सुननी चाहिए। हमें पता है कि हम क्या कर रहे हैं, किस बारे में, बात कर रहे हैं।

अगर आप स्ट्रेस-फ्री रिलेशनशिप और अच्छी लाइफ चाहते हैं तो महिलाओं की सुनो।" रिया की इस बात से महेश भट्‌ट ने भी हां में सिर हिलाते हुए कहा कि वो भी एक 'हैप्पी मैन' हैं, क्योंकि वो ऐसे घर से हैं जहां सिर्फ महिलाओं की ही चलती है।

महेश भट्‌ट ने कहा था महिलाओं को बुद्धिमान
रिया ने आगे कहा, "जो लोग महिलाओं की नहीं सुनते वो हमेशा दुखी ही रहते हैं।

" महेश भट्‌ट, जो सोनी राजदान के पति और पूजा भट्‌ट, आलिया भट्‌ट और शाहीन भट्‌ट के पिता हैं, ने कहा कि महिलाएं बुद्धिमान होती हैं और सही डिसीजन लेती हैं।

2013 में किया बॉलीवुड डेब्यू
'जलेबी' के बाद रिया सिर्फ मिस्ट्री थ्रिलर 'चेहरे' में नजर आई थीं। 2021 में रिलीज हुई फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और सिद्धांत कपूर भी लीड रोल में थे।

रिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2013 में आई फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से किया था। इसके पहले रिया वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया करती थीं। उन्होंने कई MTV शोज भी होस्ट किए हैं।