नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना अपने फैंस के लिए हमेशा ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस को भी अपनी फेवरेट स्टार के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंजतार रहता है। इसी बीच सपना का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सपना चौधरी अपने अंदाज में 'पॉरी' करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी खूब एंजॉए करेंगे। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से #PawriHoRahiHai वीडियो बड़ा जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो पर न जाने कितने मीम्स और फनी वीडियोज़ बन चुके हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई इस वीडियो का दीवाने हो चुका है। वहीं अब सपना चौधरी भी इस क्रम में शामिल हो गई हैं। वह भी 'पावरी हो रही है' बनाती नजर आईं हैं, जो काफी ट्रेंड कर रहा है।