मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आज यानी 30 जुलाी को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। सोनू सूद के बर्थडे का एक्साइटमेंट उनके फैंस के बीच भी खूब था।

तभी तो सभी सुबह से अपने पसंदीदा अभिनेता को बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाकर खड़े थे। सोनू सूद ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर उनके साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

सोनू सूद को अब लोग एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक मसीहा भी मानते हैं। कोरोना काल में सोनू क् द्वारा की गई लोगों की मदद का सिलसिला अब भी लगातार बरकरार है।

ऐसे में सोनू अब रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो भी बन गए हैं। ऐसे में अपने हीरो के जन्मदिन का जश्न उनके प्रशंसकों ने भी मनाया।

सोनू सूद के तमाम फैंस उनके घर के बाहर आए और अभिनेता को फूल, केक और अन्य तोहफों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सोनू सूद ने भी अपने चाहने वालों को निराश ना करते हुए उनके साथ अपान जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोनू ने घर के बाहर आकर फैंस के साथ मुलाकात की और उनके साथ केक भी काटा। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें जीभ से उनका पोट्रेट उनके सामने ही बनाकर तोहफे में दिया। फैंस का इतना प्यार देखकर सोनू सूद भी काफी खुश नजर आए।

सोनू सूद के जन्मदिन की ये तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सोनू सूद ने भी अपने चाहने वालों को निराश ना करते हुए उनके साथ अपान जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोनू ने घर के बाहर आकर फैंस के साथ मुलाकात की और उनके साथ केक भी काटा।

जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें जीभ से उनका पोट्रेट उनके सामने ही बनाकर तोहफे में दिया। फैंस का इतना प्यार देखकर सोनू सूद भी काफी खुश नजर आए।

सोनू सूद के जन्मदिन की ये तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि सोनू सूद बॉलीवुड के साथ ही साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सोनू सूद को फिल्मों में भी दर्शकों का प्यार मिला है और रियल लाइफ में तो उससे भी ज्यादा प्यार मिल रहा है।

सोनू भी अपने प्रशंसकों का ये प्यार पाकर खुद को खुशकिस्मत समझते हैं। बीते साल कोरोना काल में सोनू सूद ने कई जरूरतमंदों की मदद की। सोनू सूद अब भी लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

जिसके लिए कई उनके प्रशंसक उनका शुक्रिया अदा करने आए दिन उनके घर आते रहते हैं। सोनू खुद भी सभी बहुत अच्छे से मिलते हैं।