मुंबईः प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के हिट स्टार्स स्टार्स में से एक हैं. दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं और दोनों के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं. दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ भी काम किया है,
जिसमें 2010 में आई 'अंजाना अंजानी' और 2012 में आई 'बर्फी' शामिल हैं. इस बीच प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने चिढ़ाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में मस्ती करते के मूड में नजर आ रहे रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाते दिख रहे हैं. दरअसल, एक समय पर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के लिंकअप की खबरें काफी जोर पकड़ रही थीं. यही नहीं करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शाहिद कपूर ने एक्सेप्ट भी किया था कि एक समय पर वह प्रियंका चोपड़ा को डेट कर रहे थे. शाहिद के इस खुलासे से हर कोई हैरान रह गया था
से में रणबीर ने प्रियंका को पहले शाहिद और फिर कभी उन्हें डेट कर चुकीं अपनी कजिन करीना कपूर का नाम लिया. इस पर प्रियंका भी शांत नहीं रहीं और उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लेकर रणबीर कपूर को शांत करा दिया. सोशल मीडिया पर प्रियंका और रणबीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों एक्टर्स के फैंस के बीच पसंद भी किया जा रहा है. वीडियो में दोनों ही स्टार किसी इवेंट में दिखाई दे रहे हैं.