Breaking news
लास वेगास: (एपी) अमेरिका की प्रथम महिला नागरिक जिल बाइडन ने कहा कि महामारी, प्राकृतिक और अन्य आपदाओं तथा गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण से प्रभावित उनके देश को खुशहाल बनाना उनके प्राथमिक कार्यों में से एक है।
राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम की अहम सदस्य रहीं जिल ने ‘द एसोसिएटिड प्रेस’ से कहा कि उन्होंने खुद को एक ऐसी भूमिका निभाते हुए पाया जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। जिल के अनुसार उनकी भूमिका मरहम लगाने या उपचार करने जैसी है क्योंकि ‘‘हमने एक राष्ट्र के रूप में बहुत कुछ झेला है।’’
बाइडन दंपती ने कोलोराडो के लुइसविले में उन परिवारों को मिलकर सांत्वना दी जिनके घर दिसंबर के अंत में जंगल में लगी आग के कारण तबाह हो गये थे। इसके एक दिन बाद जिल ने लास वेगास के एक होटल में यह साक्षात्कार दिया।
जिल राजधानी वाशिंगटन में होने वाली उथल-पुथल से दूर रहती हैं और इससे उन्हें अपने पति के प्रशासन और देश भर के समुदायों के बीच एक राजदूत के रूप में सेवा करने का मौका मिलता है, भले ही उनका राजनीतिक झुकाव कुछ भी हो।
प्रथम महिला के इस व्यवहार को परिभाषित करने वाले उदाहरणों में उनकी कोलोराडो की यात्रा, विस्कोंसिन के वाउकेशा में क्रिसमस परेड के दौरान हुए हादसे के पीड़ितों से मिलना तथा गत शुक्रवार केंटुकी के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का किया गया दौरा शामिल है।
उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित आम आदमी के रूप में समझना चाहती हैं कि उनके राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने उनके लिए क्या किया।
इस साक्षात्कार में 70 वर्षीय जिल ने अपने कठिन समय और निजी जीवन के अनुभव भी साझा किये।
वर्ष 2022 के लिए उनकी योजनाओं में शिक्षा तथा सैनिकों के परिवारों पर ध्यान देना और कैंसर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए और अधिक काम करना शामिल है। वह अंग्रेजी की शिक्षक के रूप में अध्यापन जारी रखेंगी।
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बडगाम के चदूरा में आतंकियों द्वारा मारे गए राहुल भट्ट के परिवार से मुलाकात
हमने संसद को डिजिटाइजेशन करने काम किया है जिससे जनप्रतिनिधि सूचना प्रद्योगिकी का उपयोग कर सकेंगे। ओम बिरला,
खेल जगत  /   5 minutes ago
अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर बहुत खुशी हो रही है : महिला मुक्केबाज निकहत जरीन
एजुकेशन  /   35 minutes ago
तेलंगाना ने केंद्र से मिर्च उत्पादकों को नए कीट नियंत्रण रसायन उपलब्ध कराने को कहा
जम्मू और कश्मीर  /   42 minutes ago
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बडगाम के चदूरा में आतंकियों द्वारा मारे गए राहुल भट्ट के परिवार से मुलाकात
देश  /   44 minutes ago
हमने संसद को डिजिटाइजेशन करने काम किया है जिससे जनप्रतिनिधि सूचना प्रद्योगिकी का उपयोग कर सकेंगे। ओम बिरला,
दिल्ली  /   48 minutes ago
डीटीसी के बेड़े में सीसीटीवी कैमरे और आपात बटन से लैस 150 इलेक्ट्रिक बसे शामिल
उत्तर प्रदेश  /   1 years ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 years ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 years ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   1 years ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   1 years ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   1 years ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   1 years ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   1 years ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   8 hours ago
Quad Summit: क्वाड लीडर्स समिट में बोले PM मोदी क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान बनाया
देश  /   9 hours ago
Fuel Price Cut: ईंधन की कीमतें कम होने पर CM अशोक गहलोत बोले- बिना वजह वाहवाही लूट रही सरकार
देश  /   1 days ago
UP Budget 2022: 18वीं विधानसभा सत्र की शुरुआत| 26 मई को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी सरकार
देश  /   2 days ago
Amit Shah in Arunachal Pradesh:अमित शाह बोले- असम और अरुणाचल सीमा विवाद अगले साल तक सुलझा लिया जाएगा
देश  /   2 days ago
Rahul Gandhi In Cambridge: Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर बोला हमला| पाकिस्तान से की भारत की तुलना
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731