Breaking news
नेशविल (अमेरिका: नेशविल में क्रिसमस वाले दिन केंद्रीय टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत के पास सुनसान सड़क पर खड़े एक वाहन में विस्फोट होने से संचार सेवाएं ठप पड़ गईं, पुलिस की आपात प्रणाली ने भी काम करना बंद कर दिया तथा शहर के हवाईअड्डे से उड़ानों को भी रोकना पड़ा।
शुक्रवार को पुलिस गोलीबारी की खबरों की जांच कर रही थी तभी उन्हें एक वाहन का पता चला जिसमें से पहले से रिकॉर्ड की गई चेतावनी की आवाज आ रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा।
मेट्रो नेशविल पुलिस प्रमुख जॉन ड्रेक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया लेकिन कुछ ही देर बाद वाहन में धमाका हो गया।
मेयर जॉन कूपर ने इसे शांति और उम्मीद के माहौल को डर और आशंका में बदलने का प्रयास बताया।
पुलिस का मानना है कि विस्फोट इरादतन किया गया है हालांकि इसके पीछे मकसद क्या था यह अभी पता नहीं चल सका है।
दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एपी को बताया कि विस्फोट स्थल के नजदीक मानव अवशेष मिले हैं हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह शुक्रवार को हुए विस्फोट से जुड़े हैं, विस्फोट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के हैं या फिर किसी बेकसूर के हैं।
कूपर ने बताया कि तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा उन सभी की हालत स्थिर है।
पुलिस प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि कुछ लोगों को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
यह घटना संचार कंपनी ‘एटी ऐंड टी’ की इमारत के पास हुई जिसमें टेलीफोन एक्सचेंज का केंद्रीय कार्यालय है, यहीं पर नेटवर्क उपकरण भी हैं। यही वजह है कि विस्फोट के चलते संचार सेवाएं ठप पड़ीं।
संघीय विमानन प्रशासन ने संचार सेवाओं में अवरोध आने के कारण नेशविल हवाईअड्डे से उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया।
मामले की जांच एफबीआई करेगी।
DON'T MISS
DON'T MISS
उत्तर प्रदेश : विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
दिल्ली में पेट्रोल करीब 85 रुपये, मुंबई में डीजल 82 रुपये लीटर के नये रिकार्ड स्तर पर
देश  /   3 minutes ago
चीनी उत्पादन पन्द्रह जनवरी तक 31 प्रतिशत बढ़कर 142.70 लाख टन : इस्मा
देश  /   4 minutes ago
रुपया 21 पैसे लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर पर
उत्तर प्रदेश  /   6 minutes ago
उत्तर प्रदेश : विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
देश  /   8 minutes ago
दिल्ली में पेट्रोल करीब 85 रुपये, मुंबई में डीजल 82 रुपये लीटर के नये रिकार्ड स्तर पर
मुंबई  /   10 minutes ago
वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को करेंगे शादी: सूत्र
उत्तर प्रदेश  /   5 days ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   5 days ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   5 days ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   4 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   4 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   3 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   5 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
राजस्थान  /   1 months ago
कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
देश  /   5 hours ago
Gujrat को PM Modi का तोहफा |अहमदाबाद, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला| 2PM Bulletin
देश  /   6 hours ago
Corona Vaccination: कोरोना वैक्सीन पर नेताओं की अपील|6PM Bulletin @NationalDuniy
देश  /   2 days ago
वैक्सीन क्रांति: देश में वैक्सीनेशन महाभियान शुरू| इन्हें लगा देश का पहला कोरोना टीका | 2PM Bulletin
देश  /   3 days ago
Agriculture Bill 2020: कृषि कानूनों पर कांग्रेस का हल्ला बोल|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   3 days ago
Kisan Andolan: राहुल गांधी लड़ेंगे किसानों की लड़ाई |73rd Army Day| 2PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731