बगदाद:(एपी) उत्तरी इराक में शवयात्रा ले जा रहे लोगों पर हमले में कई के मारे जाने की आशंका है। इराक की सेना ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि सलाहाद्दीन प्रांत में हुए ‘‘आतंकवादी’’ हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। हालांकि सेना ने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों की मौत हुई है जिनमें पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल हैं। हथियारबंद आतंकवादियों ने भीड़ पर गोली चलायी थी।

अधिकारी ने बताया कि हमला इस्लामिक स्टेट समूह ने किया। मृतक संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है। सेना ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद वह विस्तृत जानकारी देगी।