गांधीनगर (गुजरात): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पाटेल और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे।

गुजरात के लिए  संकल्प पत्र में 40 वादें किए गए हैं, जिसमें 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार, IIT की तर्ज पर 4 गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान (GIT) स्थापित करना, गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य शामिल है: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गांधीनगर