पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

प्रकाश सिंह बादल एक सुलझे हुए नेता थे। वे दूरदर्शी नेता थे। वे गरीब, किसान के लिए आवाज़ उठाते रहे। वे 20 साल तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। आज एक युग का अंत हुआ। मैं अपनी और हरियाणा की जनता की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों स्थान दे