पंचकूला: पंचकूला चंडीगढ़ रोड पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। आज हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय ने पंचकूला चंडीगढ़ रोड पर चल रहे सरपंचों के विरोध प्रदर्शन को हटाने के आदेश दिए हैं।

आज रात 10 बजे तक इस रोड को खाली करवाने के निर्देश दिए गए हैं, हम इसे खाली करवा देंगे। जो प्रदर्शनकारी हैं उन्होंने कहा है कि वे सरपंच एसोसिएशन से इस विषय पर बात कर हमें 10-15 मिनट में बताएंगे, ऑर्डर की कॉपी भी प्रदर्शनकारियों को दी गई है: करण गोयल, ASP पंचकूला