मीठा खाना हर किसी को पंसद होता है, खासकर जो लोग शुगर के मरीज़ है वो ज्यादा ही मीठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीज अगर मीठी चीजों का तो उनता ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है।

अगर आप भी मीठा खाने से परहेज करते हैं और फलों का सेवन बेखौफ करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि फल भी आपकी शुगर बढ़ा सकते हैं। फल पौषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन उनमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। ऐसे में आप चाहे तो कम शुगर वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं। 

पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड्स आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करेंगे। जानिए किन-किन फूड्स का सेवन करना होगा अच्छा।

चेरी

चेरी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। इसलिए एक सीमित मात्रा में चेरी यानि रसभरी का सेवन किया जा सकता है। 

करौंदा
करौंदा एक खट्टा फल है जिसे अंग्रेजी में क्रैनबेरी कहते हैं। करौंदे को फल और सब्जी दोनों तरह से खाया जाता है। करौंदा बरसात के मौसम में फलता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार करौंदा टाइप2 डायबिटीज़ मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका  सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।