धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): पांच राज्यों की महिला विधायकों के लिए यहां 22 जून से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कांगड़ा के उपायुक्त निपुन जिंदल ने बताया कि यहां होटल डी पोलो में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की महिला विधायक इसमें भाग लेंगी।