झारखंड : जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में कथित तौर पर बैटरी फटने से आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 2 मजदूरों के घायल होने की सूचना है।

तीन अनुबंध कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक का फिलहाल इलाज चल रहा है। फैक्ट्री में चल रहे उत्पादन पर कोई असर नहीं है: टाटा स्टील