रांची,  झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 866 पहुंच गयी है, वहीं संक्रमण के 258 नये मामलों के साथ रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 99,686 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रविवार देर रात में जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक 92,976 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 5,844 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।



झारखंड में बीते 24 घंटे में कुल 13,232 नमूनों की जांच कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गयी।